आज आपका भविष्यफल

Last Updated 03 Feb 2010 08:49:26 AM IST


पंचांग: 3 फरवरी 2010, बुधवार, फाल्गुन कृष्ण, पंचमी आज का स्वर्णिम सूरज अपने साथ आपके लिए कैसा दिन लेकर आया है। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा या करना पड़ेगा किसी संकट का सामना। आज किन-किन कामों को करने से आपको लाभ होगा और किन कामों को करने से परहेज करना है इसकी बानगी में आपकी राशियों पर एक नजर: मेष: ऑफिस के माहौल में बदलाव आने से आपका तनाव कुछ कम होगा। पिछले दिनों से चली आ रही मानसिक परेशानी भी खत्म होगी। सार्वजनिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार और मित्रों का सहयोग सुख का अहसास करवाएगा। वृष: भाग्य इस समय आपका पूरा साथ दे रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, सुखद यादें ताजा होंगी। नए कार्यों की योजनाएं बनाने में आप व्यस्त रह सकते हैं। आपके कार्य करने के तरीके से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। मिथुन: इस समय आप जो भी कार्य अपने हाथों में लेंगे उसमें आप सफल होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आशाओं से अधिक प्रगति होगी। विदेश से संबंधित व्यापार या कार्यों में कुछ विवाद भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सहयोगपूर्ण रहेगा, रिश्तों में संतुलन और प्यार रहेगा। कर्क: आज आप जीवन में नई ऊर्जा और जोश का अहसास करेंगे, मानसिक पीड़ा खत्म होगी। आपसी मतभेदों को खत्म करने में आप कामयाब रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, खान-पान में संयम बरतें। आज आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। सिंह: आपकी स्थितियां मजबूत होंगी। आज आप खुद को आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होने वाले हैं। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, मन को निराश न करें। कन्या: आज आपकी कार्य शक्ति में वृद्धि होगी। रुके कार्यों को पूरा करने में सितारे आपका साथ देंगे। कला, साहित्य और वाणिज्य के क्षेत्र में प्रगति होगी। जो रिश्ते टूट गए थे, वह सकारात्मक ऊर्जा से फिर से जुड़ते नजर आएंगे। तुला: आपके तन, मन और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आएगी। आज का दिन आपको व्यापारिक योजनाओं में सफलता देने वाला है। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। वृश्चिक: आज आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। नई-नई व्यापारिक साझेदारी बनेगी, जो बेहद सफल साबित होगी। गृहस्थ जीवन की तमाम परेशानियां खत्म होती नजर आएंगी। जीवन में प्रगति की नई राहें खुलेंगी, रिश्तों में सुधार होगा। धनु: आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं। आपके आत्मबल और क्षमताओं में वृद्धि होगी, सेहत पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। मकर: आज आपकी समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आपकी चिंतन शक्ति और इच्छा शक्ति में निरंतर वृद्धि होगी। विभिन्न क्षेत्रों की सेवाओं में आपको सम्मान प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपके कद में अचानक इजाफा होगा। कुंभ: आज आपके सामाजिक गुणों में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके सितारे तामसिक भोजन से बचने की हिदायत दे रहे हैं। फिल्म, उद्योग और विद्युत से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ दिन है। प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े लोग अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। मीन: आज आपकी बुद्धि और प्रखर होगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म होंगी, खुशियां ही खुशियां बरसेंगी। कार्य और व्यापार में कोई बड़ा पद या प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। प्रशासनिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment