जापान का व्यापार लाभ 76.9 प्रतिशत बढ़ा
Last Updated 12 Jan 2010 02:34:01 PM IST
![]() |
टोक्यो। एशियाई देशों को निर्यात में हुई तेज वृद्धि से जापान का व्यापार लाभ नवंबर में एक वर्ष पहले की तुलना में 76.9 प्रतिशत बढ़कर 11 खरब येन (12 अरब डॉलर) हो गया।
सूत्रों के अनुसार पिछले वर्ष के 92.2 अरब येन के व्यापार घाटे के विपरीत इस बार 490.6 अरब येन का व्यापार लाभ हुआ।
जापान के विदेश मंत्रालय ने एक संसदीय रिपोर्ट में मंगलवार को कहा कि वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार लाभ इस वर्ष 439.5 अरब येन रहा। पिछले वर्ष जापान को 142 अरब येन का व्यापार घाटा हुआ था।
Tweet![]() |