Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
शनिवार, 4 फ़रवरी, 2012 |
लाइव टीवी
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
09 Jan 2010 08:27:36 PM IST
Last Updated : 30 Nov -0001 12:00:00 AM IST

विमान में विस्फोट की धमकी, 3 ब्रिटिश नागरिक ग


लंदन। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहे विमान को बम से उड़ाने की कथित धमकी देने वाले तीन ब्रिटिश यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह गिरफ्तारी चालक दल द्वारा संभावित खतरे के बारे में दी गई जानकारी के आधार पर की। सूत्रों ने मेट्रोपोलिटन पुलिस के हवाले से खबर दी है कि इस घटना के कारण बोइंग 777 तीन घंटे विलंब से उड़ान भर सका। सशस्त्र पुलिस कर्मियों ने विमान में धावा बोल कर तीनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की उम्र 58 वर्ष, 48 वर्ष तथा 36 वर्ष बताई गई है। विमान में 330 यात्री सवार थे। विमान में सवार एक यात्री, कैमरॉन मैकलियन ने कहा, "पुलिस ने धमकी देने वाले को पकड़ लिया और उसे बाहर ले गई। मैं समझता हूं वह एक श्वेत पुरुष था। एक व्यक्ति और था लेकिन मैं उसे देख नहीं पाया।" एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन यात्रियों के सामान की तलाशी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। आरंभिक खबरों में कहा गया कि हमले की धमकी गंभीर नहीं थी और शराब पिए यात्री की धमकी के कारण चेतावनी जारी की गई होगी। क्रिसमस के दिन डेट्रॉयट के ऊपर एक अमेरिकी विमान में नाइजीरियाई नागरिक उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब (23 वर्ष) के बम विस्फोट के प्रयास की घटना के बाद पूरी दुनिया के हवाई अड्डों पर सुरक्षा कड़ी करने के बीच यह घटना हुई।


टिप्पणियां (0 भेज दिया):
टिप्पणी भेजें टिप्पणी भेजें
आपका नाम :
आपका ईमेल पता :
वेबसाइट का नाम :
अपनी टिप्पणियां जोड़ें :
निम्नलिखित कोड को इन्टर करें:
चित्र Code
कोड :


 

Tools: Print Print Email Email

IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
IPL-5 के लिए नीलामी लाइव IPL-5 के लिए नीलामी लाइव
13:19 IST: नीलामी का सुबह का सत्र खत्म हुआ. अब बोली 2.40pm बजे दोबारा शुरू होगी.
13:15 IST: डोहेर्टी नहीं बिके.
13:14 IST: स्टीफन ओ कीफे नहीं बिके.
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें


 

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer