सुबोधकांत के कार्यक्रम में आत्मदाह की कोश

Last Updated 10 Jan 2010 04:32:19 PM IST


रांची। सुबोधकांत सहाय के कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने वहां आत्मदाह की कोशिश की। घायल अवस्था में उसे रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार रांची में सुबोधकांत सहाय का कार्यक्रम चल रहा था,तभी अचानक एक युवक जिसका नाम दिवाकर बताया जा रहा है उसने भरी सभा में अपने आप को आग लगा ली। आनन-फानन में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है। यह व्यक्ति कांग्रेसी कार्यकर्ता बताया जा रहा है,लेकिन इसके आत्मदाह के प्रयास करने के कारणों का अभी पता नही चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment