सहायक निरीक्षक की पिटाई मामले में फंसे भाज
Last Updated 20 Jan 2010 07:21:07 PM IST
![]() |
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष ओम सोनी पर सहायक यातायात निरीक्षक निर्मल कुमार कुमावत की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं ओम सोनी ने भी संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार कुमावत मंगलवार रात पंचायत चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण कर रहे थे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष सोनी ने एक स्कूली वाहन का अधिग्रहण न करने को कहा। कुमावत का आरोप है कि जब उन्होंने ऐसा करने में असमर्थता जताई तो सोनी ने उनकी पिटाई कर दी। कुमावत ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बड़वानी के पुलिस अधीक्षक आरएस मीणा ने बुधवार को बताया, कुमावत द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराने पर सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं सोनी ने भी कुमावत के खिलाफ गाली गलौज की रिपोर्ट लिखाई है। उन्होंने कहा कि दोनों शिकायतों की जांच की जा रही है।
Tweet![]() |