आज आपका राशिफल
Last Updated 18 Jan 2010 08:38:04 AM IST
![]() |
पंचांग: 18 जनवरी 2010, सोमवार, माघ शुक्ल, तृतीया
आज का सूरज अपनी सुनहरी किरणों के साथ आपके लिए कैसा दिन लेकर आया है। आज आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या प्रतिकूल। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी संकट का सामना करना पड़ेगा। आज किन कामों को करने से आपको लाभ हो सकता है और किन कामों को करने से बचना चाहिए, इसकी बानगी में आपकी राशियों पर एक नजर:
मेष: आज सभी कार्यों में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलने वाली है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
वृष: आज किसी अहम कार्य के पूरा हो जाने से परिवार में खुशियां आएंगी। किसी अहम कार्य में सफलता के कारण आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार में चल रहा तनाव अब खत्म हो जाएगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन: आज व्यापार में लाभ के कारण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यह वक्त आपको आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाएगा। भूमि में निवेश से आपको लाभ होगा। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का साथ आपको लाभ दिलवाएगा।
कर्क: आज परिवार की किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण काम के बन जाने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी कार्य विशेष को पूरा करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कागजी कार्यों में आपको थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है।
सिंह: आज रिश्तों में प्रेम और सहयोग की भावना बढ़ेगी। आज का दिन प्रेम संबंधों में नयी ऊर्जा का संचार करेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। कार्य स्थल पर कोई कार्य जल्दबाजी में न करें, वरना हानि हो सकती है।
कन्या: आज आपके सितारे किसी शुभकारी बदलाव का संकेत दे रहे हैं। कार्यस्थल पर आपके अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे। आज का दिन आपके लिए बेहद सौभाग्यशाली साबित होगा।
तुला: वह वक्त दूर नहीं जब सफलता आपके कदम चूमेगी। इस वक्त हर कार्य में आपको मनोवांछित सफलता मिलेगी। मुश्किल हालात में पुराने मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार और बच्चों का साथ आपको खुशियां देगा।
वृश्चिक: व्यापार में आज आपको मनोवांछित लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी लंबी यात्रा का भी योग बन रहा है। इस वक्त सितारे आपका भरपूर साथ दे रहे हैं।
धनु: आज सभी कार्य अपने आप बनते जाएंगे, मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में प्रगति और नौकरी में तरक्की का योग बन रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशी मिलेगी। पुराने मित्रों का सहयोग आपको प्राप्त होगा।
मकर: आज का दिन आपके लिए हर मायने में आपका साथ देगा। प्रॉपर्टी के सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रेम संबंधों में चला आ रहा तनाव खत्म होता नजर आएगा। नई-नई योजनाओं पर कार्य शुरू होगा, जो लाभ भी देगा।
कुंभ: परिवार में किसी मांगलिक कार्य के पूरा हो जाने से सुखद माहौल रहेगा। परिवार के प्रति आपकी सभी जिम्मेदारियां पूरी हो जाएंगी। आपसे लोगों की उम्मीदें कुछ ज्यादा ही होंगी। अपनी व्यवहार कुशलता से आप सभी कार्य पूरा कर लेंगे।
मीन: आज सरकारी कार्यों या कागजी कार्यों में आपको सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में बड़ों की सलाह की अनदेखी से हानि की आशंका है। इस वक्त आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। अनुभवी व्यक्तियों का साथ आपको कोई बड़ा लाभ देगा।
Tweet![]() |