महात्मा गांधी ने 74 वर्ष की उम्र में देखी पहली

Last Updated 08 Feb 2010 03:01:25 PM IST


काठमांडू। नेपाल के वयोवृद्ध गांधीवादी गोपालदास श्रेष्ठ के मुताबिक महात्मा गांधी ने 74 वर्ष की उम्र में पहली फिल्म देखी थी। एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में श्रेष्ठ ने बताया कि गांधी जी ने 1943 में पहली फिल्म देखी थी। श्रेष्ठ को 'नेपाल के गांधी' नाम से मशहूर तुलसी मेहर श्रेष्ठ उस समय गांधी जी के वर्धा स्थित आश्रम में लेकर गए थे, जब वह किशोर थे। श्रेष्ठ बताते हैं कि गांधी जी ने 1943 में 'मिशन टू मॉस्को' फिल्म देखी थी। इस फिल्म का प्रदर्शन उनके आवास पर किया गया था। गांधी जी के साथ अपने जीवन के नौ महीने बिताने वाले श्रेष्ठ बताते हैं कि गांधी जी के लिए फिल्म देखने की व्यवस्था उनके एक शिष्य ने की थी। श्रेष्ठ के मुताबिक गांधी जी को कम्युनिस्ट विषयवस्तु पर बनी वह फिल्म पसंद नहीं आई थी। इसका कारण यह था कि उस फिल्म में बॉल डांस के कुछ दृश्य थे जिनमें महिलाओं ने कम कपड़े पहने थे। इसके बाद गांधी जी ने भारत में बनी एक फिल्म 'राम राज्य' देखी। मराठी निर्देशक विजय भट्ट द्वारा तैयार यह दो घंटे की फिल्म गांधी जी को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म गांधी जी की पसंदीदा पुस्तक वाल्मीकि द्वारा रचित 'रामायण' पर आधारित थी। श्रेष्ठ बताते हैं कि वर्धा आश्रम में उन्हें गांधी जी का बिस्तर लगाने का काम दिया गया था। वह बताते हैं कि वर्धा में बिताए गए जीवन के पल बेहद अनुशासित थे क्योंकि वे सभी उस महात्मा के आश्रय में रहते थे, जिसे अपने वसूल जान से भी प्यारे थे। उन दिनों जब देश भर में दंगे भड़के थे तब गांधी जी पूरे दिन प्रार्थना करते रहते थे। वह रात में भी प्रार्थना स्थल से नहीं उठते थे। मध्यरात्रि में भी उन्हें प्रार्थना करते देखा जा सकता था। वर्धा आश्रम में रहते हुए श्रेष्ठ को भारत के कुछ महान नेताओं से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इन नेताओं में राजेंद्र प्रसाद, जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी शामिल हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment