पुणे धमाका:सीसीटीवी से मिला दो संदिग्धों क

Last Updated 15 Feb 2010 11:43:06 AM IST


पुणे। पुणे धमाके की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से कुछ अहम सुराग मिलने की खबर है। जानकारी के मुताबिक दो संदिग्धों के बारे में सुराग मिला है। बताया जा रहा है कि यह सीसीटीसी फुटेज सामने की एक दुकान के कैमरे से मिला है। इसमें दो संदिग्धों के बारे में सुराग मिला है। सीसीटीवी में एक संदिग्ध फोन पर बात कर रहा था, जबकि दूसरे के हाथ में बैग था। वहीं पुणे धमाके की जांच कर रही एजेंसियां पीरबाय से पूछताछ कर रही हैं। पीरबाय इंडियन मुजाहिदीन का मीडिया सेल देखता था। पुलिस पीरबाय से सख्ती से पूछताछ कर रही है। उसे 2008 में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। इसके अलावा उस वेटर को सीसीटीवी फुटेज दिखाई जा रही है, जिसने आरोपियों को देखा था।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment