21 लाख के नोटों से बनी गणपति की प्रतिमा, नहीं होगा विसर्जन

Last Updated 12 Sep 2019 12:56:15 PM IST

महाराष्ट्र के अकोला शहर में 21 लाख रुपए के करंसी नोटों से बनी गणपति की 12 फुट ऊंची प्रतिमा आकषर्ण का केंद्र बनी हुई है।


दिव्यांग कलाकार टिल्लू तावड़ी ने एक रुपए, 10 रुपए, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नोटों से यह प्रतिमा बनाई है। प्रतिमा वीर भगत सिंह गणेश उत्सव मंडल में रखी गई है।      
तावड़ी ने बताया कि उन्होंने यह प्रतिमा तीन दिन में बनाई है।     

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिमा पूरी तरह से प्रकृति के अनुरूप है। इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है कि किसी भी करंसी नोट को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।’’     

उन्होंने बताया कि 21 लाख रुपए के नोटों से बनाई गई प्रतिमा की रखवाली पुलिस दिन-रात कर रही है।     

बृहस्पतिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है लेकिन नोटों से बनी प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाएगा।    

 

 

भाषा
अकोला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment