Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony: 500 साल बाद आया ऐतिहासिक दिन, अयोध्या में आज राम आएंगे, जानिए समारोह के कार्यक्रम

Last Updated 22 Jan 2024 07:48:19 AM IST

Ram Mandir Pran Pratishtha ceremony: अयोध्या धाम को भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर राम मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। जन्मभूमि स्थान में अलग-अलग तरह के देशी विदेशी फूलों से सजावट की गई है। आईए जाने क्या और कैसे रहेंगे आज के कार्यक्रम।


श्रीराम मंदिर, अयोध्या

► 10:00 : बजे सुबह मंगल ध्वनि के वादन से अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर निर्मिंत भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ होगा। इसमें विभिन्न राज्यों के विशिष्ट 50 से अधिक वाद्य यंत्र  मंगल ध्वनि का वादन करेंगे।

► 10:30 : बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचेंगे। उधर कार्यक्रम स्थल पर इसी समय मेहमानों का आगमन शुरू हो जाएगा। अतिथियों को निमंतण्रपत्र से नहीं बल्कि ट्रस्ट द्वारा जारी विशेष बार कोड के जरिए ही प्रवेश मिलेगा।

► 11:00 : बजे पीएम नरेंद्र मोदी कुबेरटीला के निकट पर कांबेर महादेव का जलाभिषेक करेंगे  उसके बाद  समीप स्थित जटायु की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

► 12:10 : बजे प्रधानमंत्री श्री राम मंदिर में प्रवेश करेंगे। प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी। प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा कल 84 सेकंड की होगी जो कि अभिजीत मुहूर्त के मृगशिरा नक्षत्र में दोपहर 12.29.08 से दोपहर 12.30.32 के बीच में है। मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके उपरांत प्रधानमंत्री गर्भ गृह में विराजमान श्रीरामलला की आंख पर बंधी पट्टी हटाएंगे। प्रधानमंत्री श्रीरामलला को दर्पण दिखाएंगे और श्रीरामलला के विग्रह को काजल लगाएंगे।

► 1:00 : बजे तक प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया  संपन्न हो जाएगी। उसके उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत, तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन होगा।

► 04 घंटे कुल अयोध्या में रहेंगे प्रधानमंत्री।

प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के उपरांत शाम को अयोध्या में 10 लाख दिए जला कर दीपावली मनाई जाएगी। ये दीपक सरयू नदी के तट की मिट्टी से बनाए गए हैं।

प्राण प्रतिष्ठा पूजन पंडित गणेश्वर शास्त्री व पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित के आचार्यत्व में होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment