मोदी सरकार में उप्र से मोदी समेत नौ मंत्री बनाए

Last Updated 31 May 2019 04:03:36 AM IST

पिछली बार की तरह ही इस बार भी मोदी मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश की हनक बरकरार है। राज्य में तमाम चुनौतियों के बाद भी भाजपा को 63 सीट देने वाले इस राज्य को मोदी ने सबसे ज्यादा मंत्री दिये हैं।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)

सियासी रसूख को देखें तो राज्य से 80 लोकसभा सांसद चुनकर आते हैं जो कि केन्द्र की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी समेत राज्य से 13 मंत्री थे। तो इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य से नौ मंत्री बनाये हैं।
मोदी को मिलाकर राज्य से दस मंत्री हैं। इनमें से पांच केन्द्रीय मंत्री एक स्वतंत्र प्रभार तथा तीन राज्यमंत्री हैं। खुद मोदी सरकार के प्रधानमंत्री हैं। उत्तर प्रदेश के बाद सरकार में दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश है जहां से चार सासंदों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इनमें दो कैबिनेट मंत्री हैं तो एक स्वतंत्र प्रभार व एक राज्यमंत्री हैं। पिछली बार भी यहां से चार मंत्री थे। बिहार से पिछली बार मोदी सरकार में मंत्रियों की संख्या आठ थी। भाजपा कोटे से छह मंत्री थे। इस बार यहां से भाजपा ने अपने कोटे से पांच मंत्री बनाये हैं। इनमें से दो कैबिनेट व तीन राज्य मंत्री हैं।
सहयोगियों में राम विलास पासवान को इस बार भी जगह दी गयी है। महाराष्ट्र में पिछली बार गठबंधन के आठ मंत्री थे। इस बार मोदी मंत्रिमंडल में भाजपा कोटे से पांच मंत्री और शिवसेना से एक मंत्री है। रामदास अठावले को फिर से जगह मिली है। प्रधानमंत्री के गृहराज्य गुजरात से पिछली बार चार मंत्री थे। इस बार भी यह संख्या तीन ही है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को मंत्रिमंडल में लिया गया है। राजस्थान से जहां इस बार भाजपा ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया वहां से इस बार मंत्रिमंडल में तीन सासंदों को मंत्री बनाया गया है। इनमें से एक कैबिनेट और दो राज्यमंत्री हैं।

पिछली बार यहां से छह मंत्री थे। कनॉटक में जहां कि भाजपा ने कांग्रेस जदएस को धूल चटा दी वहां से इस बार एक कैबिनेट समेत तीन लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी गयी है। पिछली बार यहां से चार मंत्री थे। उत्तराखंड से पिछली बार की तरह ही एक सांसद को मंत्री बनाया गया है। ओडिशा में जहां भाजपा को अपेक्षा से ज्यादा सफलता हासिल हुई वहां से एक राज्यमंत्री बनाया गया है। तमिलनाडु से पिछली बार दो मंत्री थे इस बार वहां से केवल निर्मला सीतारमन को ही जगह मिली है। पश्चिम बंगाल में जहां भाजपा ने ममता के गढ़ में सेंध लगायी वहां से पिछली बार दो मंत्री थे।

जदयू और अपना दल  मोदी मंत्रिपरिषद में नहीं
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  के घटक जनता दल यूनाइटेड और अपना दल से मोदी सरकार में किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है। जदयू के प्रमुख एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह के पहले ही कहा कि वह सरकार में सांकेतिक रूप से भागीदार नहीं बनना चाहते हैं लेकिन वह राजग के हिस्सा बने हुए हैं। जदयू को एक मंत्री पद दिया गया था जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोदी सरकार में सांकेतिक भागीदारी के लिए तैयार नहीं हुए। अपना दल राजग में शामिल है और पिछली मोदी सरकार में इस पार्टी की ओर से राज्य मंत्री रही अनुप्रिया पटेल को इस बार मंत्री नहीं बनाया गया है।

महिलाओं की संख्या घटी
लोकसभा में इस बार रिकार्ड संख्या में महिलाओं के जीतने के बावजूद मोदी सरकार में उनका प्रतिनिधत्व घटा है।  पिछली मोदी सरकार में नौ महिला मंत्री थी लेकिन इस बार मंत्रिमंडल में छह महिलाओं को ही जगह मिली है। कैबिनेट दज्रे में महिलाओं की संख्या छह से घट कर तीन रह गई हैं। इस बार श्रीमती निर्मला सीतारमण, श्रीमती हरसिमरत कौर और श्रीमती स्मृति ईरानी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। यह तीनों पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थीं।

पिछली सरकार में सुषमा स्वराज, उमा भारती और मेनका गांधी कैबिनेट मंत्री थीं जिन्हें इस बार मौका नहीं मिला है। इनमें से दो श्रीमती स्वराज और उमा भारती ने चुनाव नहीं लड़ा था जबकि मेनका गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से चुनाव जीतकर आठवीं बार लोकसभा पहुंची हैं। लोकसभा में वरिष्ठतम सदस्य होने के नाते उन्हें प्रोटेम स्पीकर बनाया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में सर्वश्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डीवी सदानंद गौड़ा ,श्रीमती निर्मला सीतारमण,रामविलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, श्रीमती हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गेहलोत, एस जयशंकर,रमेश पोखरियाल निशंक, अजरुन मुंडा, श्रीमती स्मृति ईरानी, डा. हषर्वर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल,धम्रेन्द्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, पह्लाद जोशी, डा. महेन्द्रनाथ पांडेय, डा. अर¨वद सांवत, गिरिराज सिंह और गजेन्द्र सिंह शेखावत।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
संतोष गंगवार, राव इंद्रजीत सिंह, श्रीपद  येसो नाइक, जितेंद्र सिंह, किरेन रिजिजू , प्रह्लाद सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी और मनसुख भाई मांडविया।

राज्यमंत्री
फग्गन सिंह कुलस्ते, अश्विनी चौबे,अजरुन राम मेघवाल, वीके सिंह , कृष्णपाल गुर्जर, राव साहब दादाराव पाटिल दानवे, जी किशन रेड्डी, पुरुषोत्तम रूपाला, रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, संजीव कुमार बालियान, संजय शामराव, अनुराग ठाकुर, सुरेश अंगड़ी चंद्रसप्पा, नित्यानंद राय,रतनलाल कटारिया, वी मुरलीधरन, श्रीमती रेणुका सिंह सरूता,सोम प्रकाश, रामेर तेली, प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी और श्रीमती देवश्री चौधरी।

प्रतीक मिश्र/सहारा न्यूज ब्यूरो/वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment