नोटबंदी और जीएसटी पर चुनाव लड़ें मोदी

Last Updated 09 May 2019 05:41:17 AM IST

क्रांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को दिल्ली में दो रोश शो करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की चुनौती दी।


क्रांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली में रोडशो के दौरान जनता को संबोधित करती हुई।

प्रियंका ने सरकार की नाकामियों और झूठे वायदों पर अफसोस जताते हुए कहा कि आज हमारा देश आजादी के बाद एक बार फिर ऐसे ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है जहां से वह परिवर्तन की गुहार लगा रहा है जिसे केवल जनता ही साकार कर सकती है।
उन्होंने कहा, दिल्ली की एक लड़की आपको चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन झूठे वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से किए, उन्हें जो धोखा दिया, उन पर लड़िए। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी और नोटबंदी देश का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला है जिसे थोप कर मोदी ने अपने अहंकार में राष्ट्र को इस कदर हाशिए पर पहुंचा दिया कि आज भारत विकासशील देश का दर्जा भी खोने की कगार पर है।

श्रीमती वाड्रा ने बुधवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित और दक्षिण दिल्ली से विजेंद्र सिंह के पक्ष में रोड शो किया। रोड शो के दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे हमले करते हुए दिल्ली वासियों से झूठ,लूट,फरेब और छद्म सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। अपने भाषण में प्रियंका ने अरविंद केजरीवाल को पूरी तरह नजरंदाज किया।  रोड शो में प्रियंका गांधी व शीला दीक्षित के साथ प्रियंका का बेटा रेहान भी था।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment