Lok Sabha Election 2024 Phase 7: दोपहर 3 बजे तक 49.68% वोटिंग, झारखंड में सबसे ज्यादा मतदान
Lok Sabha Election 2024 Phase 7: चुनाव आयोग ने दोपहर 3 बजे तक के आंकड़े जारी कर दिए हैं। 8 राज्यों की 57 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ है।
- 16:51 : बठिंडा, पंजाब: जिला निर्वाचन अधिकारी जसप्रीत सिंह ने कहा, "3 बजे तक 1814 बूथ में 48.95% वोटिंग हुई है, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं...
- 16:51 : कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
- 16:00 : चुनाव के सातवें चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.68% मतदान हुआ। बिहार 42.95%, चंडीगढ़ 52.61%, हिमाचल प्रदेश 58.41%, झारखंड 60.14%, ओडिशा 49.77%, पंजाब 46.38%, उत्तर प्रदेश 46.83% और पश्चिम बंगाल में 58.46% मतदान दर्ज हुआ।
- 15:59 : WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "चुनाव में बीजेपी की सरकार जीत रही है.."
- 15:51 : TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "भाजपा सरकार जा चुकी है और INDIA गठबंधन की सरकार आने वाली है..."
- 15:51 : कोलकाता, पश्चिम बंगाल: TMC नेता कुणाल घोष ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
- 15:44 : घाटाल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार व मौजूदा सांसद और टॉलीवुड अभिनेता देव(दीपक अधिकारी) कोलकाता में अपना वोट डाला।
- 15:40 : उत्तर 24-परगना, पश्चिम बंगाल: बशीरहाट के बयारबारी में कथित रूप से तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
- 15:18 : अखिलेश यादव ने कहा, "INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है... जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर ली है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।"
- 14:50 : पश्चिम बंगाल: मतदान करने के बाद हुगली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा, "बहुत लोगों ने भाजपा को वोट दिया है...भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी..."
- 14:48 : TMC सांसद और आसनसोल से उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "इस बार मुद्दा vs मोदी है...इस बार INDIA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल जाएगा.....400 दूर की बात है अबकी बार भाजपा 150-200 भी नहीं कर पाएगी। NDA खामोश..."
- 14:47 : बिहार: आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा 2024 के अंतिम चरण में वोट डाला।
- 13:57 : Lok Sabha Chunav 2024 Voting : निरहुआ ने डाला वोट
- 13:56 : Lok Sabha Chunav 2024 Voting : दोपहर 1 बजे तक 40.09% मतदान बिहार - 35.65%, चंडीगढ़ - 40.14%, हिमाचल प्रदेश - 48.63%, झारखंड - 46.80%, ओडिशा - 37.64%, पंजाब - 37.80%, उत्तर प्रदेश -39.31%, पश्चिम बंगाल - 45.07%
- 13:41 : पटना, बिहार: आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में वोट डाला।
- 13:41 : पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरम में अपनी मां के साथ वोट डाला।
- 13:40 : अभिनेत्री समायरा संधू ने चंडीगढ़ के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में मतदान किया।
- 13:40 : गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में गोरखपुर के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है।
- 13:06 : पश्चिम बंगाल। तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता नुसरत जहां ने लोकसभा चुनाव के 2024 के अंतिम चरण में मतदान किया।
- 13:03 : चंदौली (उत्तर प्रदेश): भाजपा की राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने वोट डाला।
- 13:02 : चंडीगढ़: अभिनेता आयुष्मान खुराना ने चंडीगढ़ के एक मतदान केंद्र से वोट डाला। उन्होंने कहा, "यही संदेश है कि वोट जरूर करना चाहिए। मैं मुंबई से वोट करने आया हूं।"
- 13:02 : चंडीगढ़: भाजपा सांसद किरण खेर ने लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
- 13:01 : लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और सातवें चरण में शनिवार को बिहार की आठ सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से बख्तियारपुर पहुंचकर अपना मत डाला।
- 12:25 : पंजाब: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गांव पंजकोसी में अपना वोट डाला।
- 12:24 : मीसा भारती ने कहा- मैं सभी से अपील करती हूं कि अपने घरों से निकलें और अपने अधिकार का प्रयोग करें। ये देश का चुनाव है। जनता अपने मुद्दों पर वोट डाल रही है।
- 12:23 : बिहार: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में अपना वोट डाला।
- 12:23 : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए हमीरपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
- 12:22 : शिमला, हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने अपनी मां और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में मतदान किया।
- 12:22 : मजीठा: शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला।
- 12:21 : कोलकाता, पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता नुसरत जहां ने लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में मतदान किया।
- 11:54 : वोटिंग के बीच बंगाल के संदेशखाली और भांगर में हिंसा।भांगर सहित कई इलाकों से चुनाव संबंधी हिंसा और तनाव की खबरें सामने आ रही हैं
- 11:52 : Lok Sabha Chunav 2024 Voting: सुबह 11 बजे तक 26.30% वोटिंग - यूपी में 11 बजे तक 28.02% मतदान, झारखंड में 11 बजे तक 29.55% मतदान, ओडिशा में 11 बजे तक 22.64% मतदान, बिहार में 11 बजे तक 24.25% मतदान, हिमाचल में 11 बजे तक 31.92% मतदान, चंडीगढ़ में 11 बजे
- 11:51 : सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक 11.3 % मतदान दर्ज किया गया है। यूपी में 9 बजे तक 12.9%, बंगाल में 12.6%, पंजाब में 9.6% ,ओडिशा में 7.7%, झारखंड में 12.2%, हिमाचल प्रदेश में 14.4%, छत्तीसगढ़ में 11.6%, बिहार में 10.6% मतदान दर्ज किया गया है।
- 11:49 : लुधियाना कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह ने डाला वोट
- 11:48 : काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे: शिवराज
- 11:34 : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने किया मतदान
- 11:26 : केद्रीय मंत्री और आरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आर के सिंह ने कहा कि ‘जनता मन बना चुकी है की देश में मोदी जी की सरकार होगी। चार तारीख को भविष्य सामने आ जायेगा, इसलिए आज कर रहे हैं मीटिंग, ममता जी न केजरीवाल किसी को आगे नहीं जाने देने वाले हैं, ये गठब
- 11:25 : हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने अपनी मां और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ वोट डाला
- 11:22 : हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने वोट डाला
- 11:21 : बिहार सीएम नीतिश कुमार ने डाला वोट
- 11:20 : Lok Sabha Chunav 2024 voting : बंगाल में सातवें चरण का मतदान शुरू होने के 20 मिनट बाद ही तालाब में ईवीएम फेंकने की खबर है। तृणमूल पर लोगों को मतदान करने से रोकने का आरोप स्थानीय लोगों ने लगाया है। यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली इलाके की है।
- 11:11 : श्री मुक्तसर साहिब: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पत्नी और बठिंडा लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल और परिवार के साथ वोट डाली।
- 11:08 : गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने #LokSabhaElections2024 के अंतिम चरण में मतदान किया।
- 11:08 : पंजाब: मतदान करने के बाद भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, "मत का प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है। देश में अगले 5 साल एक मजबूत सरकार बने...हर नागरिक को वोट करना चाहिए...."
- 10:53 : चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक के मतदान के आंकड़े जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, 9 बजे तक 11.31% वोटिंग हुई है।
- 10:38 : हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैंने मतदान कर दिया है। आप सभी भी जल्द से जल्द मतदान करके अपना योगदान दें।
- 10:37 : पंजाब: भारतीय सेना के जवान फिरोजपुर कैंट के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में वोट डालने के लिए पहुंचे।
- 10:36 : लुधियाना (पंजाब): पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने वोट डाला।
- 10:36 : देश में, बिहार में और पटना साहिब में बहुत निर्णायक विजय होने जा रही है...4 जून को 400 पार और जनता के आशीर्वाद से पटना साहिब 4 लाख पार... : पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद
- 10:20 : वाराणसी के कांग्रेस के अजय राय ने जीत का किया दावा
- 10:20 : राहुल गांधी ने X पर अपनी एक पोस्ट के जरिए देशवासियों से वोट देने की अपील की है उन्होंने कहा है कि ‘अब तक के रुझानों से साफ है कि INDIA की सरकार बनने जा रही है, साथ ही कहा कि मुझे गर्व है की इतनी गर्मी में भी आप वोट डालने जा रहे हैं, लोकतंत्र को बचाने के ल
- 10:19 : तेजस्वी और तेजप्रताप ने डाला वोट
- 10:18 : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, मैं लोगों से अपील करूंगा कि घर से निकलें और जो लोग संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं उन्हें वोट का चोट देने का काम करें। बिहार चौंकाने वाले नतीजे दे रहा है और हम 300 पार हो रहे
- 10:15 : Lok Sabha Chunav 2024: सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग हुई राज्यों का मतदान प्रतिशत यूपी - 12.94%, ओडिशा - 7.69%, चंडीगढ़ - 11.64%, झारखंड - 12.15%, पंजाब - 9.64%, पश्चिम बंगाल - 12.63% , बिहार - 10.58% , हिमाचल प्रदेश - 14.35%
- 10:13 : पटना साहिब सीट से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने डाला वोट
- 9:18 : जीतन राम मांझी ने डाला वोट
- 9:18 : हिमाचल प्रदेश से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत ने मंडी में मतदान किया
- 9:17 : हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, चुनाव केंद्र पर भारी उत्साह है। ये उत्साह दिखाता है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लोग फिर एक बार अच्छी सरकार को चुनने के लिए वोट कर रहे हैं। मोदी सरकार के काम सिर चढ़कर बोलते हैं।
- 9:16 : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डाला वोट
- 8:53 : पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मवीर गांधी ने डाला वोट
- 8:52 : दक्षिण कोलकाता से CPI(M) प्रत्याशी सायरा ने डाला वोट
- 8:52 : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने डाला वोट
- 8:52 : राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य ने डाला वोट
- 8:52 : भाजपा नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने वोट डाला।
- 8:51 : AAP नेता हरभजन सिंह ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आएं और मतदान करें। मैं चाहता हूं जालंधर में सबसे ज्यादा पोलिंग हो।
- 8:51 : हरभजन सिंह ने डाला वोट
- 8:50 : गोरखपुर में रवि किशन ने पत्नी के साथ डाला वोट
- 8:49 : तरनजीत सिंह संधू ने लोगों से की खास अपील
- 7:57 : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे निशिकांत दुबे
- 7:57 : मिर्ज़ापुर से एनडीए उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने वोट डालने के बाद कहा कि 4 जून का इंतजार करें, सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। आईएनडीआई गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा और एक मजबूत सरकार बनेगी।
- 7:56 : अमृतसर से बीजेपी प्रत्याशी संधू ने की वोट डालने की अपील
- 7:56 : ओपी राजभर ने डाला वोट
- 7:56 : Lok Sabha Chunav 2024 : अनुप्रिया पटेल ने डाला वोट
- 7:52 : रवि किशन ने डाला वोट
- 7:51 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मतदाताओं से कहा कि लोकसभा चुनावों के सातवें और आखिरी दौर के लिए आज मतदान का दिन है, मुझे विश्वास है कि सभी मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की शोभा बढ़ाएंगे, इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले सभी
- 7:51 : केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह ने लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है.
- 7:50 : Lok Sabha Chunav 2024 Punjab Voting : आप सांसद राघव चड्डा ने डाला वोट
- 7:25 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान के लिए लोगों से खास अपील की है, पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज वोटिंग होने जा रही है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे व
- 7:24 : भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मतदान कर दिया है.
- 7:23 : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda अपनी पत्नी मल्लिका नड्डा के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में वोट डालने से पहले बिलासपुर में अपने आवास के पास एक मंदिर में पूजा-अर्चना की.
- 7:23 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने मतदान को लेकर पर पोस्ट किया है, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा लोक सभा चुनाव का आज सातवां और अंतिम चरण है। सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि ‘आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत’ के निर्माण और ‘रामराज्य’ की संकल्पना
- 7:18 : पंजाब में 13 सीटों पर हो रहा है मतदान
- 7:17 : लोकसभा के अंतिम चरण में 57 सीटों पर हो रहा है मतदान
- 7:17 : आखिरी चरण के मतदान के लिए वोटिंग जारी
- 7:17 : हिमाचल प्रदेश में 4 लोकसभा सीटों हो रहा है मतदान
- 7:16 : बिलासपुर में जेपी नड्डा ने डाला वोट
- 7:16 : गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने डाला वोट
- 7:15 : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान
- 7:15 : लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है
![]() लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का महासंग्राम आज |
सबसे ज्यादा मतदान हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 58.41% और 58.46% मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान बिहार में 42.95% वोटिंग हुई है।
लोकसभा के इस आखिरी चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कंगना रनौत, रविशंकर प्रसाद, रवि किशन, अफजाल अंसारी, मनीष तिवारी और मीसा भारती समेत कई दिग्गजों की किस्तम दांव पर लगी हुई है।
इस दौर के कुल 904 लोकसभा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 10.06 करोड़ मतदाता करेंगे। मतदान के लिए 1.09 लाख मतदान केंद्र बनाये गये हैं।
अभी तक छह चरणों में लोकसभा की 486 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका है और आज सातवें चरण में 57 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
मतगणना 4 जून को
इसके बाद सभी चरणों में हुए मतदान की गणना एक साथ चार जून को की जाएगी।
सातवें चरण में आज बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।
ओडिशा विधानसभा चुनाव भी आज
ओडिशा की विधानसभा के बची 42 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी आज मतदान हो रहा है।
भीषण गर्मी के चलते मतदान केंद्रों पर मिलेगा पीने का पानी व अन्य सुविधाएं
चुनाव आयोग ने मतदान को सुचारू रूप से बनाय रखने के लिए गर्मी इस मौसम में मतदान केंद्रों पर पर्याप्त छाया, पीने का पानी, रैंप और शौचालय सहित सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।
आयोग के अनुसार सातवें चरण के मतदान को सम्पन्न कराने के लिए करीब लगभग 10.9 लाख मतदान अधिकारी तैनात किये गये हैं। आज 1.09 लाख मतदान केंद्रों पर 10.06 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे।
इन मतदाताओं में लगभग 5.24 करोड़ पुरु ष, 4.82 करोड़ महिलाएं और 3574 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं ।
| Tweet![]() |