Lok Sabha Election 2024 Phase 4 : चौथे चरण में 3 बजे तक 52.6% वोटिंग, श्रीनगर में रिकॉर्ड मतदान
Lok Sabha Election 2024 Phase 4: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत देश के 10 राज्यों में मतदान जारी है। मिले आंकड़ो के मुताबिक दोपहर बाद तीन बजे तक ओवरऑल 52.6 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है।
- 16:26 : हैदराबाद, तेलंगाना: अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने मतदान किया।
- 16:25 : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 3 बजे तक WB में 66.05 प्रतिशत, MP में 59.63 प्रतिशत, झारखंड में 56.42, आंध्र प्रदेश में 55.49, तेलंगाना में 52.34, ओडिशा में 52.91, UP में 48.41, बिहार में 45.23, महाराष्ट्र में 42.35 प्रतिशत और J&K में 29.93% वोटिंग दर्ज
- 16:17 : लोकसभा चुनाव में 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर चौथे चरण के मतदान में दोपहर 3 बजे तक 52.60% मतदान दर्ज किया गया।
- 15:57 : पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने आज तेलंगाना के खम्मम में अपना वोट डाला।
- 15:08 : दोपहर दो बजे तक 40.42 प्रतिशत मतदान
- 15:08 : पांच साल में गरीबों के लिए 10 करोड़ घर बनाएंगे, बोले मोदी
- 15:06 : लोकसभा चुनाव : चौथे चरण में दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, पश्चिम बंगाल सबसे आगे
- 15:06 : महाराष्ट्र मे दोपहर एक बजे तक 30.35 प्रतिशत मतदान
- 15:05 : राहुल गांधी का पाकिस्तान से क्या है संबंध, रायबरेली की जनता से सीएम योगी का सवाल
- 15:05 : सपने में कांग्रेस को दिखाई देता है पाकिस्तान का परमाणु बम : पीएम मोदी
- 15:04 : रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि, इसीलिए लड़ने आया चुनाव : राहुल गांधी
- 15:04 : झारखंड में मतदाताओं ने नकार दिया नक्सलियों के चुनाव बहिष्कार का फरमान, दोपहर एक बजे तक 43.80 फीसदी मतदान
- 13:59 : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "लखीसराय पूरे देश में सबसे बेहतर जगह है। इस क्षेत्र में हमेसा 50,000 के अंतर से जीत होती है और इस बार भी परिवारवाद की नहीं राष्ट्रवाद की जीत होगी... जातीय जहर फैलाने वाले लोगों का ये अंतिम चुनाव होगा..."
- 13:59 : लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
- 13:49 : दोपहर 1 बजे तक 40 फीसदी मतदान, सबसे आगे बंगाल आंध्रप्रदेश 40.26% उत्तर प्रदेश 39.68% ओडिशा 39.30% जम्मू कश्मीर 23.57% झारखंड 43.80% तेलंगाना 40.38% पश्चिम बंगाल 51.87% बिहार 34.44% मध्यप्रदेश 48.52% महाराष्ट्र 30.85%
- 13:41 : टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति आज़ाद ने कहा, कुल मिलाकर हम अच्छा कर रहे हैं, यहां टीएमसी की जीत होगी।
- 13:41 : बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार कीर्ति आज़ाद ने अपना वोट डाला
- 13:26 : ओडिशा में कई जगह EVM में खराबी, मतदाताओं में असंतोष
- 13:25 : उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने वोट डालने के बाद कहा, "प्रदेश और देश में एक ही माहौल है. देश के 75% से अधिक लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें..
- 13:25 : यूपी के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डाला वोट
- 13:23 : उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज ने मतदान किया।
- 13:17 : जहीराबाद में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश शेटकर के भाई नागेश शेटकर ने एक वोटर को मारा.
- 13:13 : विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने डाला वोट
- 12:44 : 11 बजे तक लगभग 25 प्रतिशत हुआ मतदान, सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में हुई वोटिंग
- 12:31 : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौथे चरण के मतदान पर कहा, "मैं लोगों से अपील करता हूं कि चौथे चरण के चुनाव के तहत मतदान में जरूर हिस्सा लें... आपके मत में ताकत है, इससे देश मजबूत बनेगा..."
- 12:23 : अब्दुल्ला परिवार की तीन पीढ़ियों ने श्रीनगर में डाला वोट। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'हमारे साथ पहली बार मतदान करने वाले दो मतदाता भी हैं। यह पहली बार है कि हमारे परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ मतदान कर रही हैं।'
- 12:21 : महाराष्ट्र: बीड संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने बीड स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
- 12:21 : ओडिशा में आज हो रहे विधानसभा चुनाव और चौथे चरण के लोकसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कहा, "मैं लोगों से अपील करूंगा कि परिवर्तन के लिए भारी संख्या में मतदान करें।
- 12:10 : सोनिया गांधी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि "कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा"।
- 12:03 : असदुद्दीन ओवैसी अपने दल बल के साथ मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं, हैदराबाद में मतदान की गति कुछ धीमी है
- 11:55 : पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने परिवार सहित डाला वोट
- 11:55 : आंध्र प्रदेश 23.10%, बिहार 22.54, जम्मू और कश्मीर 14.94%, झारखंड 27.40%, मध्य प्रदेश 32.38%, महाराष्ट्र 17.51%, ओडिशा 23.28%, तेलंगाना 24.31%, उत्तर प्रदेश 27.12%, पश्चिम बंगाल 32.78%
- 11:54 : चौथे चरण के चुनाव में सुबह 11 बजे तक 24.87% मतदान हुआ।
- 11:53 : मनेर, पटना: पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से RJD उम्मीदवार मीसा भारती ने नामांकन दाखिल करने से पहले प्रार्थना की।
- 11:52 : तेलंगाना के वोट प्रतिशत पर तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री व BRS अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव ने कहा, "...65-70 प्रतिशत मतदान तो कम से कम होना ही चाहिए... "
- 11:52 : सिद्दीपेट: तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री व BRS अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव ने KVRS स्कूल, सिद्दीपेट, मेडक में मतदान किया।
- 11:52 : जुबली हिल्स, हैदराबाद: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
- 11:51 : लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने मतदान किया।
- 11:46 : : तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने परिवार सहित डाला वोट
- 11:41 : सुबह 11 बजे इतने फीसदी मतदान हुए आंध्र प्रदेश : 23.10%, बिहार : 22.54 %, जम्मू कश्मीर : 14.94%, झारखंड : 27.40%, मध्य प्रदेश : 32.38%, महाराष्ट्र : 17.51%, ओडिशा : 23.28%, तेलंगाना : 24.31%, उत्तर प्रदेश : 27.12%, पश्चिम बंगाल : 32.78%
- 11:38 : कन्हैया ने कहा कि ‘दिल्ली क्या दुनिया के किसी कोने में रहते तो भी यहां आकर वोट जरूर करते। जब हमारे पास अपना बोलने के लिए अच्छाई नहीं होगी तो हम सामने वाले की बुराई करने लगते है और यहीं गिरिराज सिंह कर रहे हैं, उन्होनें बतौर सासंद क्या काम किए बताएं
- 11:37 : कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगुसराय में डाला वोट
- 11:19 : उमर अब्दुल्ला ने लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।
- 11:19 : अब्दुल्ला परिवार की तीनों पीढ़ियों ने श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र में मतदान किया।
- 11:16 : पटना साहिब में लंगर परोसते नजर आए पीएम मोदी
- 11:11 : पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, BJP की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, AIMIM के अध्यक्ष ओवैसी, एक्टर चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, आंध्र के CM जगन मोहन रेड्डी और TDP के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू जैसे दिग्गज चेहरों ने सुबह के समय मतदान किया।
- 11:09 : चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीट और आंध्र की 175 विधानसभा सीट पर मतदान जारी
- 11:06 : UP Lok Sabha Election Phase 4 Voting - यूपी में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत - कानपुर में 9 बजे तक 7.84% मतदान, उन्नाव में 9 बजे तक 11.85% मतदान, अकबरपुर में 9 बजे तक 12.16% मतदान, इटावा में 9 बजे तक 7.06% मतदान, कन्नौज में 9 बजे तक 14.23% मतदान
- 11:03 : इंदौर: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सुगनी देवी कॉलेज, बूथ संख्या 258 पर मतदान किया।
- 11:03 : हैदराबाद, तेलंगाना: हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने आजमपुरा में मतदान केंद्र संख्या 122 का दौरा किया।
- 11:01 : CM चंपई ने परिवार के साथ पहुंचकर डाला वोट
- 10:59 : BJP नेता और बीड लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने कहा कि आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज बहुत लोगों का भविष्य मतदान पेटी में बंद होने वाला है। लोगों से मेरी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। घरों से बाहर आएं, थोड़ा कष्ट लें लेकिन मतदान अवश्य
- 10:57 : औरंगाबाद लोकसभा सीट से AIMIM उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने मतदान किया।
- 10:45 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुद्वारा पटना साहिब में मत्था टेका.
- 10:36 : औरंगाबाद लोकसभा सीट से AIMIM उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने कहा, "लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए सरकारें बदलती रहनी चाहिए। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष आवश्यक है, अगर एक ही सरकार बार-बार आती रही तो वह जनता को हल्के में लेने लगती है। ...
- 10:35 : आंध्र प्रदेश में सुबह 9 बजे तक विधानसभा चुनाव में 9.05 फीसदी, 9.21% मतदान दर्ज किया गया
- 10:35 : बीरभूम से TMC उम्मीदवार शताब्दी रॉय ने कहा, "मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई... तीन चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ है, इस बार भी वैसे ही होगा।"
- 10:35 : पश्चिम बंगाल: बीरभूम लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शताब्दी रॉय ने पूलिंग स्टेशन पहुंचकर मतदान का निरीक्षण किया।
- 10:34 : खरगोन, मध्य प्रदेश: खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र पटेल ने परिवार के साथ मतदान किया।
- 10:34 : छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र: औरंगाबाद लोकसभा सीट से AIMIM उम्मीदवार इम्तियाज जलील ने मतदान किया।
- 10:34 : हैदराबाद, तेलंगाना: त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेन रेड्डी नल्लू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया।
- 10:33 : नबरंगपुर BJD सांसद रमेश चंद्र माझी और झरिगाम विधायक प्रकाश चंद्र माझी ने वोट डाला
- 10:31 : दुर्गापुर में मतदान के दौरान BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
- 10:25 : महाराष्ट्र के 11 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत - औसत मतदान – 6.45.%, जालना- 6.88℅, शिरूर- 4.97℅, अहमदनगर- 5.13℅, औरंगाबाद- 7.52℅, नंदुरबार- 8.43℅, बीड- 6.72℅, मावल- 5.38℅, पुणे – 6.61℅, जलगांव- 6.14℅, रावेर – 7.14℅, शिरडी- 6.83
- 10:19 : झारखंड: केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कहा, "लोग सुबह-सुबह मतदान केंद्रों में पहुंच गए थे... पूरे क्षेत्र में ऐसा ही उत्साह का वातावरण है और लोग मतदान कर रहे हैं।"
- 10:14 : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है, इस कड़ी में टॉलीवुड सितारे के. चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में मतदान किया।
- 10:13 : दुर्गापुर, पश्चिम बर्धमान: दुर्गापुर में मतदान के दौरान भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
- 10:13 : कडप्पा: आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और कडप्पा लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार वाई.एस. शर्मिला ने मतदान किया।
- 10:13 : खूंटी, झारखंड: केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
- 10:12 : सरायकेला खरसावां: झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।
- 10:12 : सरायकेला-खरसावां: झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा, "...मैं सभी को मतदान करने के लिए अपील करते हैं... मतदान मौलिक अधिकार है... मैंने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया है... "
- 10:12 : पुलवामा, जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर लोकसभा सीट से PDP उम्मीदवार वहीद पारा ने मतदान किया।
- 10:03 : बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने उजियारपुर के एक मतदान केंद्र वोट डाला।
- 9:57 : Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4 Voting Live: यहां देखें सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत कुल प्रतिशत : 10.35 % आंध्र प्रदेश: 09.05% बिहार : 10.18% जम्मू एवं कश्मीर : 5.07 % झारखंड: 11.78% मध्य प्रदेश : 14.97% महाराष्ट्र : 6.45 % ओडिशा: 9.23%
- 9:31 : मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने वोट डाला।
- 9:31 : करीमनगर से BJP के मौजूदा सांसद व उम्मीदवार बंदी संजय ने परिवार सहित मतदान किया।
- 9:30 : BJP OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण ने मतदान किया।
- 9:29 : UP सरकार में मंत्री और पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने किया मतदान ।
- 9:25 : MP के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने वोट डाला
- 9:25 : MP के CM मोहन यादव ने उज्जैन में वोट डाला
- 9:24 : जन सेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने मंगलगिरि में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
- 9:24 : जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ‘हम इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हम उम्मीद कर रहे थे कि संसद चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे। मैं श्रीनगर, बडगाम के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वो बाहर आएं और अपना वोट डालें.’
- 9:01 : सीएम योगी आदित्यनाथ, मायावती ने लोगों से की मतदान की अपील
- 8:34 : केंद्रीय मंत्री व जालना से BJP उम्मीदवार रावसाहेब दानवे ने कहा कि मुझे अपनी जीत पर 100% भरोसा है, मैं यह पहला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। मैं आठ बार चुनाव लड़ चुका हूं और जीता हूं, पिछले चुनाव में मैंने साढ़े तीन लाख मतो से जीत हासिल की थी, इस बार मैं 4 लाख
- 8:33 : राजमुंदरी लोकसभा सीट से BJP उम्मीदवार दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘मैं चाहता हूं कि हर कोई आए और मतदान करें, यह न केवल मौलिक कर्तव्य है बल्कि नागरिक की जिम्मेदारी भी है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि नतीजे NDA गठबंधन के लिए
- 8:10 : असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला
- 8:09 : अभिनेता अल्लू अर्जुन ने कहा कि ‘कृपया अपना वोट डालें। यह देश के सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। आज अगले 5 वर्षों के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है।
- 8:09 : अभिनेता अल्लू अर्जुन ने डाला वोट
- 8:08 : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मतदान किया.
- 8:08 : जूनियर एनटीआर ने कहा कि ‘हर किसी को अपने वोट के अधिकार का उपयोग करना होगा, मुझे लगता है कि यह एक अच्छा संदेश है जिसे हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा.’
- 8:07 : जूनियर NTR ने डाला वोट
- 7:43 : अपना वोट डालने के बाद यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ‘75% से अधिक लोग चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से सत्ता में आएं। यूपी की सभी सीटें NDA को मिलेंगी… ‘400 पार’ का नारा हमारा नहीं है, ये नारा जनता ने दिया है.’
- 7:37 : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वोट डाला।
- 7:36 : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डाला वोट
- 7:36 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथे चरण के मतदान के लिए X पर पोस्ट किया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। मुझे यकीन है कि इन निर्वाचन क्षेत्रों में
- 7:35 : आसनसोल में वोटिंग के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं मतदाता
- 7:35 : हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने अपना वोट डाला
- 7:33 : चौथे चरण का मतदान शुरु
![]() लोकसभा चुनाव 2024 |
मतदान के राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो दोपहर 1 बजे तक के आंकड़े सामने आए थे. 1. पश्चिम बंगाल- 51.87% 2. मध्य प्रदेश- 48.52% 3. झारखंड- 43.80% 4. तेलंगाना- 40.38% 5. आंध्र प्रदेश- 40.26% 6. उत्तर प्रदेश- 39.68% 7. ओडिशा- 39.30% 8. बिहार- 34.44% 9. महाराष्ट्र- 30.85% 10. जम्मू-कश्मीर- 23.57% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
इससे पहले 11 बजे तक सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 32.78 प्रतिशत और सबसे कम जम्मू कश्मीर में 14.94 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि मध्य प्रदेश में पश्चिम बंगाल से थोड़ा कम 32.38 प्रतिशत मतदाता 11 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अन्य राज्यों के मतदान प्रतिशत की बात करें तो 11 बजे तक झारखंड में 27.40,उत्तर प्रदेश में 27.12, तेलंगाना में 24.31, ओडिशा में 23.28, आंध्र प्रदेश में 23.10,बिहार में 22.54 और महाराष्ट्र में 17.51 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चौथे चरण के चुनाव में जो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में हैं उनमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्र सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से मैदान में हैं। नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर सीट से उम्मीदवार हैं।
महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे बीड से चुनाव लड़ रही हैं। एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष वाई एस शर्मिला कडप्पा लोक सभा सीट से अपना भाग्य आजमा रही हैं।
पश्चिम बंगाल में कृष्णानगर से तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा मैदान में हैं।
चौथे चरण के इस मतदान में आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। बिहार की 5 लोकसभा सीटें, जम्मू एवं कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 4 सीट, मध्य प्रदेश की 8 सीटें भी चौथे चरण के मतदान में शामिल हैं।
वहीं महाराष्ट्र की 11 सीटों पर, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर भी चुनाव हो रहा है।
अब तक, आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण तक, 20 राज्यों/केंद्र-शासित प्रदेशों के 283 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान संपन्न हो गया है। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।
| Tweet![]() |