Lok Sabha Chunav 2024 : पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में करेंगे प्रचार

Last Updated 10 May 2024 10:36:53 AM IST

देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


Lok Sabha Chunav 2024

पीएम मोदी सुबह 11:30 बजे महाराष्ट्र के नंदुरबार में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3:15 बजे तेलंगाना के महबूबनगर में और शाम 5:30 बजे हैदराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी रात 8:30 बजे ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक रोड शो करेंगे।

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा हरियाणा और चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment