MP Election : MP के दमोह में आज पीएम मोदी की रैली, करेंगे बड़ी चुनावी सभा को संबोधित

Last Updated 19 Apr 2024 07:11:56 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। वह बुंदेलखंड के दमोह में भाजपा उम्मीदवार राहुल लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।


MP के दमोह में आज पीएम मोदी की रैली

भाजपा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी आज दमोह पहुंचेंगे। वह इमलाई ग्राम के मैदान में दोपहर दो बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। पहले चरण में आज छह संसदीय क्षेत्र में मतदान शुरु हो गया है। शेष सीटों पर तीन चरणों में मतदान हो रहा है।

इन 29 सीटों में से भाजपा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 28 स्थान पर जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा सभी 29 सीटों पर जीत का दावा कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की बुंदेलखंड में यह पहली जनसभा है। इस क्षेत्र में लोकसभा की चार सीटें दमोह, सागर, टीकमगढ़ और खजुराहो हैं।

इन सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा है। पार्टी ने इन चार सीटों में से दो दमोह और सागर में नए चेहरों को मौका दिया है।

वहीं, टीकमगढ़ से केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और खजुराहो से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एक बार फिर चुनाव मैदान में है।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment