उत्तराखंड : अनिल बलूनी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे श्रीनगर, देवलगढ़ में मां गौरा देवी का लिया आशीर्वाद
Last Updated 07 Apr 2024 07:41:51 AM IST
उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से एक पौड़ी गढ़वाल से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी शनिवार को अपने चुनाव प्रचार के लिए श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे।
![]() उत्तराखंड |
उन्होंने कहा, "देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। कदम-कदम पर पौराणिक कथाओं के प्रमाण हैं।
चुनाव प्रचार के साथ देवी-देवताओं के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। प्रभु से प्रार्थना है विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की हमें शक्ति दें, हम भारत माता को विकसित राष्ट्र की देवी के रूप में प्रतिष्ठित करें।"
| Tweet![]() |