Aaj Ka Panchang/Rashifal, 5 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग और अपनी राशि का हाल

Last Updated 05 Jul 2025 11:37:19 AM IST

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन शनिवार है।


आषाढ़ शुक्ल दशमी, संवत् 2082, सौर (वृषभ) आषाढ़ मास की 21, प्रविष्टें। ग्रीष्म ऋतु। आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी (10) रात्रि 19:00 बजे तक, तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। स्वाती नक्षत्र रात्रि 19:52 बजे तक, तदन्तर विशाखा  नक्षत्र प्रारम्भ। सिद्ध योग रात्रि 20:36 बजे तक, तदन्तर साध्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में ही संचरण करेगा। सोपदा दशमी, मन्वादि10, वेदारम्भ में अनध्याय, पुनर्यात्रा, उल्टा रथ (उड़ीसा), बहुधा यात्रा, गिरजा पूजा, आशा दशमी, मेला शरीक भगवती (कश्मीर)।

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:28, काशी-प्रात: 05:12, कानपुर-प्रात: 05:20, पटना-प्रात: 05:03, देहरादून-प्रात: 05:21, गोरखपुर-प्रात: 05:08, लखनऊ-प्रात: 05:17 बजे।

दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:22, काशी-सायं 18:52, कानपुर-सायं 19:05, पटना-सायं 18:44, देहरादून-सायं 19:23, गोरखपुर-सायं 18:54, लखनऊ-सायं 19:04 बजे।

दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप.14:42, काशी-अप.14:12, कानपुर-अप.14:25, पटना-अप.14:03, देहरादून-अप.14:42, गोरखपुर-अप.14:13, लखनऊ-अप.14:23 बजे।

दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 01:29, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 01:12, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:20, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 01:02, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 01:22, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:07, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 01:17 बजे। राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 14, शक् संवत् 1947। 

जानें आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष :  महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है।       

बृषभ : संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा।          

मिथुन : उच्च स्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। कुछ नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों कुछ कठिनाइयां संभव।

कर्क : किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।         

सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य की ओर केंद्रित करें। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।        

कन्या : मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा।

तुला : अपने कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।     

वृश्चिक : वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी, फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। स्थिति के साथ अपने स्वभावभाव में थोड़ा लचीलापन लायें।   

धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।   

मकर : व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कायरें की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।  

कुंभ : कार्य-पेशे में कुछ नया बदलाव रुचिकर होगा। राजकीय क्षेत्र के लोगों को परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। अपनी अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे।     

मीन : क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से सगे-संबंधों में कटुता की आशंका है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  
 

पं कृष्ण गोपाल मिश्र
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment