Lok Sabha Election 2024 : पंजाब में BJP इस बार अकेले लड़ेगी चुनाव, शिरोमणि अकाली दल से बनाई दूरी

Last Updated 27 Mar 2024 07:11:41 AM IST

Lok Sabha Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) लड़ने की घोषणा की, जो शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से फिर से गठबंधन करने संबंधी बातचीत की अटकलों के खत्म होने का संकेत है।


भारतीय जनता पार्टी

भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने से आम चुनाव में इस सीमावर्ती राज्य में चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों के चुनाव के अंतिम चरण में, एक जून को होगा।

यह घोषणा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भाजपा में संसदीय चुनाव के लिए फिर से गठबंधन करने संबंधी बातचीत की अटकलों के बीच की गयी है। 

भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले ‘फीडबैक’ के बाद यह फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के भविष्य और युवाओं, किसानों, व्यापारियों, मजदूरों तथा वंचित वर्गों की बेहतरी के लिए यह फैसला लिया गया है।

जाखड़ ने विश्वास जताया कि पंजाब के लोग एक जून को बड़ी संख्या में भाजपा के लिए मतदान कर उसे और मजबूत बनाएंगे।

तकरीबन एक सप्ताह पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शिअद से गठबंधन की संभावना पर कहा था, बातचीत की जा रही है। हम सभी राजग दलों को एक साथ लाना चाहते हैं।

हालांकि, शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भाजपा के साथ बातचीत के मुद्दे पर कुछ कहने से बचते रहे।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment