Raksha Bandhan 2025 Wishes: गृह मंत्री शाह अमित शाह ने दी भाई-बहन के त्यौहार रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं

Last Updated 09 Aug 2025 08:23:01 AM IST

भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


रक्षा बंधन पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा, भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प को समर्पित पावन पर्व रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास का माध्यम बने, ईश्वर से यह कामना करता हूं।

रक्षा बंधन का त्यौहार आज पूरे भारतवर्ष में धूमधान से मनाया जा रहा है। इस त्यौहार का गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। यह भाई-बहन के बीच प्रेम के बंधन का प्रतीक है और हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता रहा है। इस पर्व को प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में विशेष रूप से सम्मान दिया जाता है।

रक्षा बंधन के इस पावन पर्व पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी एक्स पर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है। इस पावन पर्व रक्षा बंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं दूसरी ओर, इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।

रक्षा बंधन में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना का प्रतीक है। भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment