आज ही के दिन विमान हादसे में हुई थी संजय गांधी की मृत्यु

Last Updated 23 Jun 2025 11:48:12 AM IST

विश्व इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं दर्ज हैं, जिन्होंने कई बार हवाओं के रूख मोड़ दिए। 23 जून 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले।


आज ही के दिन विमान हादसे में हुई थी संजय गांधी की मृत्यु

इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की मृत्यु हो गई।

संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश में सियासी हवा पूरी तरह बदल गई।

तेईस जून 1985 को एअर इंडिया के एक यात्री विमान में आयरलैंड तट के पास विस्फोट हुआ था, जिसमें 329 यात्रियों की मौत हो गई।

हादसे के समय विमान अपने गंतव्य हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment