न्यायमूर्ति सूर्यकांत, पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमना ने सिंदूर ऑपरेशन का किया स्वागत
Last Updated 08 May 2025 09:43:09 AM IST
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत एवं भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश एन वी रमना ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के असाधारण पराक्रम की सराहना की।
![]() न्यायमूर्ति सूर्यकांत, पूर्व प्रधान न्यायाधीश रमना ने सिंदूर ऑपरेशन का किया स्वागत |
न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘देश का एक नागरिक होने के नाते हमें अपने बलों पर गर्व महसूस करना चाहिए जिन्होंने सीमा को पार किया और वहां चल रही राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का ध्वंस किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय शस्त्र बल देश की संप्रभुता (की रक्षा) के लिए प्राचीर की तरह खड़े हुए हैं।
दायित्वों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा खतरों से सीधे मुकाबला करने की उनकी तत्परता, ऐसी चीज है जिसका सभी नागरिकों को सम्मान करना चाहिए और पहचान देनी चाहिए।’’
रमना ने कहा कि हमले ने आतंकवादियों और उनके आकाओं को कड़ा संदेश दिया है।
| Tweet![]() |