भारत की प्रस्तावित मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान बढ़ती आकांक्षाओं को रेखांकित करती है: प्रधानमंत्री मोदी
Last Updated 07 May 2025 01:44:33 PM IST
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान देश की बढ़ती आकांक्षाओं को उजागर करती है जिसे 2027 की शुरुआत में प्रक्षेपित किया जा सकता है।
![]() प्रधानमंत्री मोदी |
वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण सम्मेलन के लिए अपने रिकॉर्ड किए गए संदेश में मोदी ने कहा कि भारत के लिए अंतरिक्ष अन्वेषण के साथ-साथ सशक्तीकरण का क्षेत्र है।
उन्होंने 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने और 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजनाओं को भी गिनाया।
मंगलवार को रिकॉर्ड किए गए संदेश में उन्होंने कहा, “भारत की अंतरिक्ष यात्रा दूसरों से होड़ करने की नहीं है। यह एक साथ ऊंचाई तक पहुंचने की है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही एक विशेष जी20 उपग्रह प्रक्षेपित करेगा जो ‘वैश्विक दक्षिण’ के लिए उपहार होगा।
| Tweet![]() |