बांग्लादेश ने 95 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

Last Updated 06 Jan 2025 06:47:49 AM IST

बांग्लादेश ने रविवार को 95 भारतीय मछुआरों को भारत को सौंप दिया, जबकि नयी दिल्ली ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा किया।


बांग्लादेश ने 95 भारतीय मछुआरों को किया रिहा (File photo)

एक-दूसरे की हिरासत में बंद मछुआरों की पारस्परिक रिहाई की प्रक्रिया दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई है।

भारत और बांग्लादेश ने एक-दूसरे के मछुआरों को रिहा करने के निर्णय की घोषणा बृहस्पतिवार को थी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “बांग्लादेशी पक्ष ने 95 मछुआरों और मछली पकड़ने वाली चार नौकाओं को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया। वहीं, भारतीय तटरक्षक बल ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा कर दिया।”

भारतीय तटरक्षक बल ने बयान में कहा, "भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश से वापस लाए जाने के बाद दक्षिण 24 परगना में पश्चिम बंगाल के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा जा रहा है।"

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment