Arvind Kejriwal Arrest : केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज विरोध प्रदर्शन, BJP दफ्तर का घेराव करेगी AAP

Last Updated 22 Mar 2024 07:02:18 AM IST

आम आदमी पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को आज पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है। यह फैसला गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद लिया गया। सीएम की गिरफ्तारी के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई।


Arvind Kejriwal Arrest

इस बीच कांग्रेस नेता भी अपना समर्थन जताने के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस नेता यहां मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, उनकी पार्टी के नेताओं की बैठक में फैसला लिया गया है कि आम आदमी पार्टी के विधायक व कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

राय ने बताया कि आम आदमी पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय में एकत्र होंगे। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करने दीनदयाल उपाध्‍याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

गोपाल राय ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनाव से जोड़ते हुए कहा कि उनके व कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के कारण यह गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में भाजपा कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment