Former President Pratibha Patil Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Last Updated 14 Mar 2024 10:17:10 AM IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।


अस्पताल के अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

पूर्व राष्ट्रपति पाटिल (89) को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,‘‘ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है।

उनकी हालत स्थिर है। उनका उपचार किया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’’ पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं।

भाषा
पुणे


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment