शानदार रहा भारतीय जन सेवा मिशन का चौथा स्थापना दिवस समारोह
किसी व्यक्ति या किसी संस्था का कार्य ऐसा हो जिसकी तारीफ़ करने के लिए लोग मजबूर हो जाएं। उनकी उपलब्धि ऐसी हों जिसकी गूंज देश के कोने-कोने में सुनाई देने लगे।
![]() भारतीय जन सेवा मिशन का चौथा स्थापना दिवस समारोह |
जी हाँ, भारतीय जन सेवा मिशन एक ऐसा ही सामजिक संगठन है, जिसने अपने नाम को सार्थक करते हुए सेवा के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित किए हैं। इसका सबसे बढ़िया उदहारण उस समय देखने को मिला, जब इस संगठन का चौथा स्थापना दिवस समरोह दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाया जा रहा था। इस समारोह में देवीइबेन कनगड बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। गुजरात की एक मशहूर समाजसेविका और उद्योगपति कनगड ने इस संगठन की जमकर तारीफ़ की। इस संगठन से जुड़े हुए लोगों की कार्य शैली और इस संगठन के अध्यक्ष लख्मीचंद यादव की निस्वार्थ सेवा भाव से वो इतनी प्रभावित हुई कि इनके एक निवेदन मात्र से इस समरोह में शामिल होने के लिए वो गुजरात से दिल्ली पहुँच गईं।
कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। द्वीप प्रज्वलन देवीइबेन, आत्मयोगी देव जी महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता महेश भाटी,पूर्व मंत्री डीपी यादव ,वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप विश्वकर्मा और लख्मीचंद यादव ने किया। इस अवसर पर संस्था ने भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हाशिल करने वाले 40 लोगों को शील्ड और मैडल देकर सम्मानित भी किया गया। इन लोगों में शामिल गुरु उपाध्याय, जिन्हे गूगल गुरु भी कहते हैं, मोनल कुकरेजा , अनुज स्वामी , डॉ सृष्टि गुलाटी ,यश यादव ,पहलवान संजय यादव , महिला बॉडी बिल्डर शिवानी गुप्ता समेत कुछ ऐसे नाम थे,जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में महारत हाशिल किया है। संस्था के एक पदाधिकारी ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि इस संस्था की वजह से उन्होंने ना सिर्फ बोलना सीख लिया, बल्कि आज वो सेवा के क्षेत्र में भी बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे हैं। मीडिया जगत से सहारा डिजिटल की संपादक शाइस्ता सैफी, टीवी 9 के एग्जक्यूटिव एडिटर अभिषेक आनंद और सहारा न्यूज़ नेटवर्क के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर शंकर जी विश्वकर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष लख्मीचंद यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस किसी को भी कभी कोई समस्या हो संगठन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है। संगठन के सदस्य ऐसे लोगों की मदद करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। इस दौरान वेक्ट्स कंपनी के जीएम बिमलेश यादव, संगठन के महासचिव राम प्रकाश यादव और प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
| Tweet![]() |