Mahatma Gandhi Death Anniversary 2024: अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हुए थे हिंसा का शिकार
Last Updated 30 Jan 2024 10:35:40 AM IST
Mahatma Gandhi Death Anniversary 2024: जनवरी का महीना जाते-जाते देश को एक बड़ा जख्म दे गया। दरअसल 30 जनवरी, 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली, जिससे यह दिन इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शामिल हो गया।
![]() महात्मा गांधी |
विडम्बना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए।
वह उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे।
उसी समय गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गया।
अपने जीवनकाल में अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे मोहन दास करमचंद गांधी का नाम दुनियाभर में सम्मान से लिया जाता है।
| Tweet![]() |