Republic Day Parade 2024: ‘मेरा परिवार मेरी पहचान’ पर होगी हरियाणा की झांकी
Republic Day Parade 2024: गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मेरा परिवार-मेरी पहचान’ (Mera Parivar Meri Pehchan) थीम पर हरियाणा की झांकी प्रदर्शित की जाएगी।
![]() चंडीगढ़ : हरियाणा के सूचना लोकसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के डीजी मनदीप सिंह बराड़ सोमवार को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित होने वाली झांकी की जानकारी देते हुए। फोटो : एसएनबी |
कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन के लिए लगातार तीसरी बार हरियाणा की झांकी का चयन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ कमेटी ने किया है।
हरियाणा ऑनलाइन सेवाओं के लिए पहले ही देश भर में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। सोमवार को ये बात हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के डीजी मंदीप सिंह बराड़ ने मीडिया से कही।
बराड़ बोले कि मेरा परिवार-मेरी पहचान (Mera Parivar Meri Pehchan) कार्यक्रम की शुरुआत आम जन को घर-द्वार पर सरकारी सुविधाएं व सेवाएं मुहैया कराने को लेकर की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इनोवेटिव सोच के साथ प्रदेश में अनूठी योजनाएं लागू कर हरियाणा को विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं।
डीजी ने कहा कि हरियाणा की कई योजनाओं का अब दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं और केन्द्र सरकार ने भी अपनाया है।
इस बार की हरियाणा की झांकी (Mera Parivar Meri Pehchan0 भारत सरकार के थीम-‘विकसित भारत’ के साथ सटीक बैठती है, जिसमें विरासत व विकास का सामंजस्य दिखाई देगा। ये हर्ष का विषय है कि लगातार तीसरी बार हरियाणा की झांकी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन रही है।
गत वर्ष गणतंत्र दिवस पर हरियाणा ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव थीम पर भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को लेकर झांकी प्रदर्शित की थी। इससे पहले हरियाणा खेलों में अपनी उपलब्धियां दर्शाते हुए खेलों में नंबर वन हरियाणा थीम पर अपनी झांकी प्रदर्शित कर चुका है।
| Tweet![]() |