दिल्ली में घना कोहरा फिर भी नहीं चल रही शीतलहर, कोहरे से आवाजही पर भी बुरा प्रभाव, कई ट्रेनें लेट

Last Updated 31 Dec 2023 12:37:48 PM IST

कोहरे की मार ट्रेनों की आवजाही पर भी पड़ रही है। 23 ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से देरी से खुलीं वहीं इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर शनिवार को 20 से अधिक फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी


राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में हफ्ते भर से भले ही घना कोहरा छाया हो लेकिन लेकिन अभी तक एक भी दिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर नहीं चली है। आज भी मौसम विभाग के घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक इस साल दिसंबर में सर्दियां दिल्ली से दूर रहीं। करीब 6 साल बाद दिसंबर बिना शीत लहर के खत्म हो रहा है। इस बार नवंबर-दिसंबर में एक दिन भी शीत लहर का प्रकोप नहीं रहा।

एक्सपर्ट इसकी वजह अल नीनो बता रहे हैं। जनवरी के पहले हफ्ते में भी शीत लहर की संभावना नहीं है। आमतौर पर राजधानी में शीत लहर का प्रकोप दिसंबर के अंत और जनवरी के पहले पंद्रह दिनों में देखने को मिलता है। 2017 में दिसंबर बिना किसी शीत लहर के गुजरा था। हालांकि बीते दो दिनों से दिन के समय लोगों को अच्छी खासी ठंड महसूस हो रही है। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 67 से 97 प्रतिशत तक रहा। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 15.9 और नरेला का 16.7 डिग्री रहा। यह दिल्ली एनसीआर के सबसे ठंडे इलाके रहे।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को घना कोहरा रहा। सुबह 8.30 बजे दिल्ली में मध्यम से घना कोहरा रहा। दिल्ली के आया नगर, सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर और पालम व रिज में 500 मीटर तक रही। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद विजिबिलिटी में सुधार होने लगा। पालम में यह 900 मीटर तक हो गई। अब रविवार को आंशिक बादल रह सकते हैं। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा था। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहेगा। साल के अंतिम दिन कोहरे का येलो अर्ल्ट जारी किया गया है। यह कोहरे का सबसे हल्का अर्ल्ट होता है। वहीं एक से पांच जनवरी तक अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री तक रह सकता है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा रहेगा।

इस कोहरे की मार ट्रेनों की आवजाही पर भी पड़ रहा है। 23 ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से देरी से खुली। जम्मूतवी से नई दिल्ली आने वाली राजधानी 3 घंटा देरी से पहुंची। वहीं, नई दिल्ली से खुलने वाली ट्रेनों की बात करें तो नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना के लिए खुलने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया। यह ट्रेन 3 घंटे 20 मिनट देरी से खुली। इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को 20 से अधिक फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी। सबसे अधिक दिक्कत सुबह 6:00 बजे से लेकर 10:00 बजे तक आई। उसके बाद भी कोहरे का असर दिखा। हालांकि, ज्यादा नहीं। किसी फ्लाइट को डायवर्ट होने की सूचना नहीं मिली। पिछले पांच दिनों की तुलना में शनिवार को एयरपोर्ट पर उड़ान भरने में कम दिक्कत आई

कश्फी शमाएल
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment