महिलाओं की सुरक्षा और बेटियों की शिक्षा के लिए कुछ भी कर सकती हुँ-सविता सिंह सौरोत

Last Updated 22 Oct 2023 10:48:06 AM IST

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पहल की है, आज उसी की देन है कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।


सविता सिंह सौरोत

बल्कि कई क्षेत्रों में आज महिलाएं पुरुषों पर भी भारी पड़ती हुई नजर आ रही हैं। यह कहना है सामाजिक कार्यकर्ता और मथुरा संसदीय क्षेत्र की भावी भाजपा उम्मीदवार सविता सिंह सौरोत का। महिलाओं के विकास और समाज में उनकी भूमिका को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सविता सिंह ने कहा कि वह समय खतम हो गया जब महिलाओं को एक चारदीवारी के पीछे रखकर उनके सपनों को मार दिया जाता था, जबकि महिलाएं शुरू से ही परिवार ,समाज और देश के विकास में अपना अहम योगदान देना चाहती रही हैं।

प्राचीन समय हो या आज का परिवेश हो, जब भी महिलाओं को मौक़ा मिला तो उन्होंने अपने बुद्धि और विवेक से यह बता दिया है कि वह कुछ भी कर सकती हैं। देश की सुरक्षा की बात हो या फिर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(ISRO) यानी इसरो, सब जगह महिलाएं अपनी मेहनत और अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। सविता सिंह ने कहा की जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है और देश की बागडोर मोदी के मजबूत हाथों में आयी है, तबसे महिलाओं का न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ा है बल्कि आज हर क्षेत्र में उनके लिए रास्ते खुल गए हैं।

सेना एक ऐसा क्षेत्र था जहाँ महिलाओं की भागेदारी ना के बराबर थी, लेकिन आज देश की महिलाएं लड़ाकू विमान तक उड़ा रही है। भारतीय अनुसन्धान संगठन में दर्जनों महिलाएं ऐसी हैं जो अंतरिक्ष की खोज में लगी हुई हैं। देश से छोड़े जाने वाले हर सेटेलाइट की कार्यप्रणाली में अपनी भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सविता सिंह ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वो अपनी-अपनी बेटियों को पढ़ाएं, उन्हें उनकी मंजिल हासिल करने में उनका साथ दें।

अगर किसी बेटी को कोई दिक्कत हो तो मुझे बताएं। बेटियों के सपनों को पूरा करने के लिए सविता सिंह सौरोत हमेशा तैयार हैं। इस कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद सैकड़ों महिलाओं ने सविता सिंह को लेकर एक नारा भी लगाया। हमारा सांसद कैसा हो ,सविता सिंह जैसा हो। इस नारे को सुनकर सविता सिंह ने कहा की वो अपने क्षेत्र के लोगों की हमेशा सेवा करती आयीं हैं, और आगे भी करती रहेंगी।  अगर आप लोगों की आवाजें पार्टी हाई कमान तक पहुंची तो मुझे इस क्षेत्र का सेवा करने अवसर पार्टी जरूर देगी।

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment