Jammu Kashmir: पुंछ में पिछले 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकी किए ढेर
सेना और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में पिछले 24 घंटों के भीतर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में चार आतंकवादियों को मार गिराया है।
![]() पुंछ में पिछले 24 घंटे में चार आतंकी ढेर (प्रतिकात्मक फोटो) |
सेना के नगरोटा मुख्यालय वाली व्हाइट नाइट कोर ने अपने ट्विटर पेज पर कहा, "ऑपरेशन त्रिनेत्र 2... एक तलाशी अभियान में, विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए तहसील के सिंदाराह और मैदाना गांवों के पास भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त अभियान में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।"
"आतंकवादियों के पास से चार एके 47, दो पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद हुए हैं। इन आतंकवादियों के खात्मे से राजौरी और पुंछ में बड़ी आतंकवादी घटनाओं को टाल दिया गया है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।"
जम्मू एवं कश्मीर: पुंछ के सुरनकोट में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2023
तस्वीरें वर्तमान समयानुसार नहीं है। pic.twitter.com/RWhzDcHUx3
यह मुठभेड़ विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर सोमवार को शुरू हुई थी।
सोमवार को सेना ने पुंछ जिले के बहादुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया, जिसके बाद इलाके में सेना और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया।
| Tweet![]() |