चंद्रयान-3 दूसरी कक्षा में, अगला चरण आज

Last Updated 18 Jul 2023 10:43:34 AM IST

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।


चंद्रयान-3

इसरो ने सोमवार को कहा, ‘अंतरिक्ष यान अब 41603 किलोमीटर (गुणा) 226 किलोमीटर की कक्षा में है।’

उसने कहा कि अगला चरण मंगलवार अपराह्न दो बजे से तीन बजे के बीच प्रस्तावित है।

चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को चंद्रमा के लिए रवाना हुआ था।

भाषा
बेंगलुरू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment