श्रीलंकाई नौसेना ने 17 तमिल मछुआरों को गिरफ्तार किया

Last Updated 22 Jun 2023 03:17:42 PM IST

तमिलनाडु के पुदुकोट्टई जिले के सत्रह मछुआरों को गुरुवार को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने और द्वीप राष्ट्र के क्षेत्रीय जल में घुसपैठ करने का आरोप है।


श्रीलंकाई नौसेना ने 17 तमिल मछुआरों को गिरफ्तार किया

तमिलनाडु तटीय पुलिस के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मछुआरे तीन नावों में थे और नेदुनथीवु में मछली पकड़ रहे थे।

श्रीलंकाई नौसैनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और 17 लोगों को हिरासत में ले लिया और उनकी नावें भी जब्त कर लीं।

आगे की पूछताछ के लिए उन्हें कांकेसंतुरई ले जाया गया।

मछुआरे बुधवार सुबह पुडुकोट्टई तट से समुद्र में गए थे।

आईएएनएस
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment