सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Last Updated 03 Mar 2023 03:47:54 PM IST

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि उनका इलाज चेस्ट कंसल्टेंट अनूप बसु कर रहे हैं।

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. डी.एस. राणा के अनुसार, सोनिया गांधी को 2 मार्च को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता को आखिरी बार रायपुर प्लेनरी में देखा गया था, जहां उन्होंने बैठकर भाषण दिया था।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment