LIVE : त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड में वोटों की गिनती जारी, त्रिपुरा में भाजपा, नागालैंड में NDPP तथा मेघालय में NPP आगे

Last Updated 02 Mar 2023 09:43:20 AM IST

त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह केंद्रीय अर्धसैनिक बलों समेत तीन स्तरीय सुरक्षा उपायों के बीच मतगणना चल रही है। ताजा खबर मिलने तक त्रिपुरा में भाजपा, नागालैंड में एनडीपीपी तथा मेघालय में एनपीपी आगे चल रही हैं।

  • 13:38 : नागालैंड : NDPP 39, NPF 2 तथा अन्य 19 सीटों पर आगे
  • 13:38 : मेघालय : एनपीपी 26 , कांग्रेस 4, बीजेपी 3 और टीएमसी 5 एवं अन्य 21 सीटों पर आगे
  • 13:36 : त्रिपुरा : भाजपा 34, लेफ्ट 14, टीएमपी 12 पर आगे
  • 13:23 : मेघालय में एनपीपी का पलड़ा भारी, बड़े अंतर से बीजेपी पीछे
  • 13:05 : नागालैंड : NDPP 39, NPF 3 तथा अन्य 18 सीटों पर आगे
  • 13:04 : मेघालय : एनपीपी 24 , कांग्रेस 4, बीजेपी 3 और टीएमसी 5 एवं अन्य 23 सीटों पर आगे
  • 12:51 : नागालैंड : NDPP 40, NPF 3 तथा अन्य 17 सीटों पर आगे
  • 12:45 : मेघालय में NPP 26 , कांग्रेस 4, बीजेपी 5 और TMC 4 एवं अन्य 20 सीटों पर आगे
  • 12:43 : नागालैंड : NDPP 39, NPF 3, कांग्रेस 1 तथा अन्य 17 सीटों पर आगे
  • 12:43 : त्रिपुरा : भाजपा 34, लेफ्ट 15, टीएमपी 11 पर अन्य 1 आगे
  • 12:39 : मेघालय : भाजपा के साथ गठबंधन पर एनपीपी नेता सैदुल खान ने कहा, सभी विकल्प खुले हैं
  • 12:36 : नागालैंड : NDPP 39, NPF 2, कांग्रेस 1 तथा अन्य दल 18 सीटों पर आगे
  • 12:36 : मेघालय : एनपीपी 25 , कांग्रेस 5, बीजेपी 5, टीएमसी 5 एवं अन्य 19 सीटों पर आगे
  • 12:35 : त्रिपुरा : भाजपा 33, लेफ्ट 16, टीएमपी 10 एवं अन्य पर 1 आगे
  • 12:33 : मेघालय : उपमुख्यमंत्री और एनपीपी उम्मीदवार प्रेस्टोन त्यनसोंग पाइनस्र्ला सीट से आगे चल रहे हैं
  • 12:33 : मेघालय : TMC नेता मुकुल संगमा ने सोंगसाक में अपने एनपीपी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बढ़त बनाई
  • 12:31 : मेघालय : मुख्यमंत्री कोनराड संगमा अपने दक्षिण तुरा निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं
  • 12:09 : नागालैंड : NDPP 39, NPF 1, कांग्रेस 2 तथा अन्य दल 19 सीटों पर आगे
  • 12:08 : नागालैंड : NDPP 38, NPF 1, कांग्रेस 2 तथा अन्य दल 18 सीटों पर आगे
  • 12:07 : मेघालय : एनपीपी 27 , कांग्रेस 5, बीजेपी 5 और टीएमसी 5 एवं अन्य 17 सीटों पर आगे
  • 12:07 : त्रिपुरा : भाजपा 33, लेफ्ट 15, टीएमपी 11 एवं अन्य पर एक आगे चल रहे हैं
  • 11:46 : त्रिपुरा : भाजपा 34, लेफ्ट 15, टीएमपी 10 एवं अन्य पर 1 आगे
  • 11:45 : नागालैंड : एनडीपीपी 36, एनपीएफ 2, कांग्रेस 2 तथा अन्य 20 सीटों पर आगे
  • 11:45 : मेघालय : एनपीपी 27 , कांग्रेस 5, बीजेपी 5 और टीएमसी 5 एवं अन्य 17 सीटों पर आगे
  • 11:35 : त्रिपुरा में दोबारा से बनने जा रही है भाजपा गठबंधन की सरकार
  • 11:23 : मेघालय : एनपीपी 25 , कांग्रेस 5, बीजेपी 5 और टीएमसी 5 एवं अन्य 19 सीटों पर आगे
  • 11:21 : नागालैंड : एनडीपीपी 36, एनपीएफ 4, कांग्रेस 3 तथा अन्य 17 सीटों पर आगे
  • 11:19 : नागालैंड : एनडीपीपी 35, एनपीएफ 4 तथा अन्य दल 18 सीटों पर आगे
  • 11:18 : मेघालय : एनपीपी 25 , कांग्रेस 6, बीजेपी 7 और टीएमसी 6 एवं अन्य 16 सीटों पर आगे
  • 11:16 : त्रिपुरा : भाजपा 30, लेफ्ट 17, टीएमपी 12 एवं अन्य पर एक सीट पर आगे
  • 10:58 : नागालैंड में 42 सीटों पर एनडीपीपी ने बहुमत का आंकड़ा पार किया
  • 10:58 : त्रिपुरा : भाजपा 36, लेफ्ट 12, टीएमपी 11 एवं अन्य पर एक सीट पर आगे
  • 10:55 : त्रिपुरा : भाजपा 34, लेफ्ट 13, टीएमपी 12 एवं अन्य पर एक सीट पर आगे
  • 10:54 : नागालैंड में एनडीपीपी 40, एनपीएफ 4 एवं अन्य दल 14 सीटों पर आगे
  • 10:53 : मेघालय में एनपीपी 20 , कांग्रेस 5, बीजेपी 7 और टीएमसी 10 एवं अन्य 17 सीटों पर आगे
  • 10:52 : मेघालय में एनपीपी 21 , कांग्रेस 5, बीजेपी 7 और टीएमसी 9 एवं अन्य 17 सीटों पर आगे
  • 10:50 : त्रिपुरा : भाजपा 33, लेफ्ट 14, टीएमपी 12 एवं अन्य पर एक आगे चल रहे हैं
  • 10:39 : त्रिपुरा और नागालैंड में एनडीए को बढ़त, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
  • 10:30 : त्रिपुरा : भाजपा 27, लेफ्ट 19, टीएमपी 13 एवं अन्य पर एक आगे चल रहे हैं
  • 10:28 : त्रिपुरा में भाजपा 28 सीटों पर अटकी
  • 10:28 : मेघालय में एनपीपी 22 , कांग्रेस 4, बीजेपी 7 और एनसीपी 7 सीटों पर आगे
  • 10:22 : त्रिपुरा में टीएमपी 13 सीटों पर आगे और लेफ्ट 18 सीटों पर आगे
  • 10:21 : त्रिपुरा रुझानों में भाजपा को लगा झटका अच्छी खासी बढ़त के बाद 28 पर पहुंची
  • 10:17 : नागालैंड में अभी भी एनडीपीपी 38 सीटों पर आगे और एनपीएफ 4 तथा अन्य दल 17 सीटों पर आगे
  • 10:15 : त्रिपुरा : भाजपा और पिछड़ी, अब 27 सीटों पर आगे, 17 पर लेफ्ट, 13 पर टीएमपी आगे
  • 10:07 : त्रिपुरा में भाजपा और पीछे खिसकी 30 सीटों पर, लेफ्ट 15 पर आगे
  • 10:06 : त्रिपुरा में नई पार्टी टिपरा मोधा 13 सीटों पर आगे
  • 10:05 : त्रिपुरा में टीएमपी 13 सीटों पर आगे
  • 10:04 : त्रिपुरा में भाजपा फिर पीछे खिसकी अब 31 सीटों पर आगे
  • 10:03 : त्रिपुरा में लेफ्ट 14, टीएमपी 14 सीटों पर आगे
  • 10:02 : नागालैंड में एनपीएफ 8, कांग्रेस 2 सीटों पर आगे
  • 10:01 : मेघालय में टीएमसी 12 सीटों पर आगे
  • 10:01 : नागालैंड में एनडीपीपी 38 सीटों पर आगे
  • 10:00 : मेघालय में कांग्रेस 6, भाजपा 5 सीटों पर आगे
  • 10:00 : नागालैंड में एनडीपीपी 39 सीटों पर आगे
  • 9:59 : मेघालय में एनपीपी 22 सीटों पर आगे
  • 9:58 : त्रिपुरा : भाजपा 35 सीटों पर आगे

त्रिपुरा, मेघालय व नागालैंड में वोटों की गिनती जारी, त्रिपुरा में भाजपा बहुमत से आगे

मतदान अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर सभी मतगणना केंद्रों में और उसके आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। चुनाव आयोग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, जबकि मतगणना प्रक्रिया के लिए सूक्ष्म पर्यवेक्षकों और मतगणना पर्यवेक्षकों सहित कई अन्य अधिकारियों को नियुक्त किया गया है

अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मतगणना हॉल में मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी लगाए गए हैं और पूरी मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है।

पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम वोटों को गिना जाएगा।

त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव हुए थे, जहां राज्य की 60 सीटों के लिए 31 महिलाओं सहित 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए 28.14 लाख मतदाताओं में से 89.95 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

अधिकारियों ने बताया कि त्रिपुरा में 21 स्थानों पर 60 केंद्रों पर मतगणना जारी है।

मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव में 27 फरवरी को मेघालय के 21.75 लाख मतदाताओं में से 85.17 प्रतिशत और नागालैंड के 13.16 लाख मतदाताओं में से 85.90 प्रतिशत ने अपने मतपत्र डाले।

मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. खारकोंगोर ने आईएएनएस को बताया कि सभी 12 जिला मुख्यालयों के 13 केंद्रों और सोहरा के एक अनुमंडल मुख्यालय में मतगणना हो रही है।

नगालैंड चुनाव अधिकारियों ने कहा कि 16 जिला मुख्यालयों के 59 केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है।

मेघालय और नागालैंड, जिनमें 60 सदस्यीय विधानसभा भी हैं, के एक-एक विधानसभा क्षेत्र में मतदान नहीं हुआ।

मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहियांग निर्वाचन क्षेत्र में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार एच. डोनकुपर रॉय लिंगदोह के निधन के बाद मतदान नहीं हुआ था। नागालैंड में, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार काजेतो किनिमी को अकुलुतो निर्वाचन क्षेत्र से फिर से निर्विरोध चुना गया, क्योंकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के खेकाशे सुमी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

नागालैंड में चार महिलाओं सहित कुल 183 उम्मीदवार और मेघालय में 36 महिलाओं सहित 369 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

आईएएनएस
अगरतला/शिलांग/कोहिमा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment