भारत ने भले ही रूस-यूक्रेन युद्ध में कूटनीतिक संतुलन बनाया, लेकिन भारतीय युद्ध के खिलाफ: चिदंबरम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने पर शनिवार को कहा कि भारत सरकार भले ही दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने का प्रयास कर रही हो, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं।
![]() कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) |
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन युद्ध आरंभ हुए एक साल पूरा हो गया है। भारत भले ही इस युद्ध में रूस और यूक्रेन के बीच कूटनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय नागरिक युद्ध के खिलाफ हैं।’’
चिदंबरम ने इस युद्ध में हजारों लोगों के मारे जाने पर दुख जताया।
Today marks the first anniversary of the start of the Ukraine war
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) February 25, 2023
India may try to strike a fine diplomatic balance in the war between Russia and Ukraine, but Indians are against the war
बीते शुक्रवार को रूस के यूक्रेन पर हमले को एक साल हो गया। इस युद्ध का अभी कोई समाधान नजर नहीं आ रहा।
| Tweet![]() |