ब्रिटेन ने भारत के साथ उच्च स्तरीय वार्ता में 2030 रोडमैप प्रतिबद्धताओं की पुष्टि की

Last Updated 18 Jan 2023 12:23:29 PM IST

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने सोमवार को नई दिल्ली में विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में ब्रिटेन के स्थायी अवर सचिव सर फिलिप बार्टन से वार्षिक यूके-इंडिया रणनीतिक वार्ता के लिए मुलाकात की।


उन्होंने पिछले वर्ष 2030 रोडमैप पर हुई मजबूत प्रगति की समीक्षा की और द्विपक्षीय सहयोग के अगले चरण की ओर अवलोकन किया।

संवाद में 2022 में हासिल किए गए विभिन्न महत्वपूर्ण उपलब्धियों को याद किया गया।

सर फिलिप बार्टन ने कहा: "मुझे भारत के साथ सहयोग को गहरा करने के लिए 2030 रोडमैप के लिए ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने के लिए 2023 की शुरुआत में नई दिल्ली में आकर प्रसन्नता  हो रही है। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, यूके और भारत आज विश्व के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, कोविड के बाद आर्थिक सुधार और भविष्य की महामारियों को रोकना शामिल है।

उन्होंने कहा, ''ब्रिटेन और भारत मलेरिया और इबोला के संभावित टीकों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय सहित बहुपक्षीय रूप से तेजी से मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे विदेश सचिव क्वात्रा से जी-20 की अध्यक्षता के लिए भारत की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में सुनकर प्रसन्नता हुई। भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र के केंद्र बिंदु में है, जहां विश्व के आधे लोग रहते हैं और यहाँ वैश्विक आर्थिक विकास का 50% उत्पादन होता है। ब्रिटेन अपनी अध्यक्षता को सफल बनाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपनी भारत यात्रा के दौरान सर फिलिप के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के अलावा देश में ब्रिटेन के कई साझेदारों से भी मिलने की उम्मीद है।
 

बिजेंद्र सिंह/सहार न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment