अमित शाह और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने आवास पर पहुंचकर शरद यादव को दी श्रद्धांजलि
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर राजनीतक जगत में शोक की लहर है। हर बड़ा नेता शरद यादव को नमन कर श्रद्धांजलि दे रहा है।
![]() शाह ने शरद यादव को दी श्रद्धांजलि |
हर बड़ा नेता शरद यादव को नमन कर श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राहुल गांधी भी शरद यादव के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शरद यादव को श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शरद यादव के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। अमित शाह ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि शरद यादव का निधन देश और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में पिछड़ों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाया। ईश्वर उनके परिवारजनों और समर्थकों को इस क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ कर जो नेतृत्व निकला उसमें शरद यादव प्रमुख नेता थे। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवारजनों, समर्थकों, अनुयायियों को दुख सहन करने की शक्ति दे ऐसी प्रार्थना करता हूं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली pic.twitter.com/NhvwYv4XU9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
इसके पहले अमित शाह ने एक ट्वीट कर कहा कि शरद यादव जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। शरद यादव ने दशकों तक बिहार व भारतीय राजनीति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। दु:ख की इस घड़ी में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। शांति शांति। शरद यादव के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' निकाल रहे राहुल गांधी पंजाब में थे।
राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली पहुंचे । उन्होंने यादव के आवास जाकर उनके अंतिम दर्शन किये और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यादव के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया।
मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है, वह आज हमारे बीच नहीं रहें तो काफी दु:ख हो रहा है। उन्होंने कभी अपना सम्मान नहीं खोया क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दिल्ली https://t.co/WOnInZucAU pic.twitter.com/IV1tUSxd3E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट कर कहा था, "शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ ही बेहद विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/rQo88KUnNo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
गौरतलब है कि भारतीय राजनीति में करीब 50 साल तक सक्रिय रहे शरद यादव का 75 साल की उम्र में गुड़गांव के फोर्टिस मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में गुरुवार की रात नौ से दस बजे के बीच निधन हो गया।
| Tweet![]() |