‘भारत जोड़ो यात्रा’ में आज से शामिल होंगी प्रियंका गांधी
Last Updated 23 Nov 2022 07:22:39 AM IST
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार से मध्य प्रदेश में चार दिनों के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगी।
![]() प्रियंका गांधी |
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज भी विश्राम का दिन है। कल यात्रा बुरहानपुर के पास मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।
बीते सात सितम्बर से आरंभ हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई थीं।
| Tweet![]() |