रोहिंग्या मामले पर सरकार में असमंजस देश के लिए कलंक : थरूर

Last Updated 18 Aug 2022 04:29:12 PM IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने संबंधी विवाद के बीच बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार के भीतर असमंजस की स्थिति राष्ट्र के लिए कलंक है।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (फाइल फोटो)

उन्होंने दिल्ली में मौजूद रोहिंग्या शरणार्थियों से जुड़ी एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार में असमंजस की स्थिति उस राष्ट्र के लिए कलंक है जिसने संयुक्त राष्ट्र संघ की शरणार्थी एजेंसी की कार्यकारी समिति में सेवाएं दी हैं।’’

थरूर ने कहा, ‘‘हमारी मानव सेवा की गौरवान्वित करने वाली परंपरा रही है जिसमें शरणार्थियों का स्वागत किया जाता है और उन्हें स्वीकारा जाता है । भाजपा, कृपया भारतीय सभ्यता के साथ विश्वासघात मत करो।’’

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा था कि रोहिंग्या शरणार्थियों को बाहरी दिल्ली में स्थित बक्करवाला के अपार्टमेंट में भेजा जाएगा और उन्हें मूलभूत सुविधाएं तथा पुलिस सुरक्षा भी मुहैया की जाएगी।

बाद में, गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अवैध विदेशी रोहिंग्याओं के संबंध में मीडिया के कुछ वर्गों में आये समाचार के संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली के बक्करवाला में रोहिंग्या मुसलमानों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट प्रदान करने का कोई निर्देश नहीं दिया है। साथ ही, अरविंद केजरीवाल सरकार से अवैध विदेशियों को उनके मौजूदा स्थान पर ही रखा जाना सुनिश्चित करने को कहा जाता है।’’

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment