"रेवड़ी कल्चर" बोलकर गरीब व मध्य वर्ग को बदनाम किया जा रहा है: प्रियंका

Last Updated 18 Jul 2022 05:10:29 PM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान की पृष्ठभूमि में सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ लोगों के लिए अंधाधुंध कमाई का इंतजाम हो रहा है, लेकिन "रेवड़ी कल्चर" बोलकर बदनाम गरीब व मध्य वर्ग को किया जा रहा है।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ पहले पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस महंगी की। आज से आटा, अनाज, दही भी महंगा हो गया। मोदी जी के खरबपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए आने वाले समय में बिजली महंगी होगी।’’

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘कुछ लोगों के लिए अंधाधुंध कमाई का इंतजाम हो रहा है, लेकिन "रेवड़ी कल्चर" बोलकर बदनाम गरीब व मध्य वर्ग को किया जा रहा है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के मौके पर मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली राजनीति की तीखी आलोचना करते हुए कहा था कि यह ‘‘रेवड़ी कल्चर’’ देश के विकास के लिए ''बहुत घातक'' है।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment