Corona Update : देश में पिछले 24 घंटे में 16 हजार से अधिक केस, 51 लोगों की मौत
Last Updated 18 Jul 2022 11:01:54 AM IST
भारत में सोमवार को बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 16,935 नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा रविवार को सामने आए 20,528 की तुलना में कम है।
![]() |
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी। इसी दौरान कोरोनावायरस से 51 मरीजों की मौत हुई है। जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या 5,25,760 हो गई है। वहीं 16,069 मरीज महामारी से ठीक भी हुए हैं।
देशभर में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या 4,30,97,510 हो गई है। नतीजतन, रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत हो गई है।
इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 4.58 प्रतिशत हो गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 6.48 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,61,470 टेस्ट किए गए, जो कुल मिलाकर 86.96 करोड़ से अधिक हो गए।
| Tweet![]() |