राहुल का फर्जी वीडियो, राठौर के खिलाफ FIR

Last Updated 05 Jul 2022 01:19:28 AM IST

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘फर्जी वीडियो’ साझा करने और झूठ फैलाने के लिए भाजपा के सांसदों राज्यवर्धन सिंह राठौर व सुब्रत पाठक तथा और तीन अन्य लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


राहुल का फर्जी वीडियो, राठौर के खिलाफ FIR

मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के बारे में झूठ फैलाए जाने को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी बताया कि राहुल गांधी का एक वीडियो उदयपुर की घटना से जोड़कर प्रसारित किए जाने के संदर्भ में पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक एवं भोला सिंह और भाजपा विधायक कमलेश सैनी और कुछ अन्य के खिलाफ छह राज्यों में शिकायत दर्ज कराई गई है।

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment