देश में 24 घंटे में 4041 नए मामले आए, 10 लोगों की मौत

Last Updated 03 Jun 2022 11:31:20 AM IST

भारत में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 24 घंटों में 4 हजार 41 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन पहले गुरुवार को इसी अवधि में 3,712 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे।


साथ ही इसी अवधि में, कोरोना से हुई 10 मौतों की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,651 कर दिया।

देश का सक्रिय मामले भी बढ़कर 21,177 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 2,363 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,22,757 हो गई। इस वजह से भारत की रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है।

जहां दैनिक पॉजिटिविटी रेट में 0.95 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.73 प्रतिशत रही।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,25,379 टेस्ट किए गए, जिससे कोरोना टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 85.17 करोड़ से अधिक हो गई।

शुक्रवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 193.83 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,46,63,629 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment