भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक सुभाष राय

Last Updated 24 Jan 2022 06:17:46 PM IST

उत्तर प्रदेश के जलालपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री एवं यूपी सह चुनाव प्रभारी शोभा करंदलाजे और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में सपा के कद्दावर विधायक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक सुभाष राय

समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय का स्वागत करते हुए अनिल बलूनी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की तेज हवा बह रही है, इसलिए विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति करने के इच्छुक नेता लगातार दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक के भाजपा में शामिल होने को घर वापसी बताते हुए कहा कि उनके आने से अंबेडकर नगर जिले और अवध क्षेत्र में पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो गया है और प्रदेश में राष्ट्रवाद और विकास की बयार बह रही है। उन्होंने कहा कि सुभाष राय दलितों और पिछड़ों के लिए लगातार काम करते रहे हैं और जमीनी स्तर पर उनका काफी प्रभाव है।

सुभाष राय, भाजयुमो के नेता रहे हैं और वर्तमान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के युवा मोर्चा के कार्यकाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी रह चुके हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment