नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर PM मोदी करेंगे होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण, इंडिया गेट पर लगेगी भव्य प्रतिमा

Last Updated 21 Jan 2022 01:38:00 PM IST

इंडिया गेट गोल चक्कर पर ऐतिहासिक छतरी में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनकी होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।


इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाई जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले ट्वीट कर वहां नेताजी की ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा बनाने की घोषणा की थी।

मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ऐसे अवसर पर जब सम्पूर्ण देश नेताजी की 125वीं जयंती मना रहा है तब मुझे यह बताते हुए बहुत हर्ष हो रहा है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत की कृतज्ञता का प्रतीक होगा।"

मोदी ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए कहा कि वहां नेताजी की भव्य प्रतिमा स्थापित होने तक यह होलोग्राम प्रतिमा बनी रहेगी। इसी संबंध में प्रधानमंत्री ने दूसरे ट्वीट में लिखा, जब तक नेताजी की भव्य प्रतिमा पूर्ण नहीं होती तब तक उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर रहेगी। मैं नेताजी की जयंती 23 जनवरी को उस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण का करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने छत्री के नीचे ग्रेनाइट और होलोग्राम प्रतिमा के चित्र भी साझा किये हैं।"


आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंडिया गेट पर स्थापित की जा रही प्रतिमा 28 फुट की होगी। इंडिया गेट की ऐतिहासिक छत्री के नीचे पहले ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम की प्रतिमा हुआ करती थी। इस सरकार ने 1968 में वहां से हटा दिया था। भारत इस साल स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

प्रधानमंत्री की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ के साथ विलय किए जाने को लेकर केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं।

 

  

 

वार्ता
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment