UP Election: राहुल और प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का युवा घोषणापत्र, 20 लाख नौकरियों समेत किए ये बड़े वादे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना 'युवा घोषणा पत्र' जारी कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस मौके पर मौजूद थी।
![]() राहुल-प्रियंका ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, किए ये बड़े वादे |
कांग्रेस ने इस मौके पर ‘मेरा जॉब मुझे मिलेगा...’ नामक गीत भी जारी किया।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘यह घोषणापत्र सिर्फ कांग्रेस की आवाज नहीं है। इसे बनाने के लिए उप्र के युवाओं से बात की है। उनके विचार इसमें डाले गए हैं।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक दृष्टिकोण की जरूरत है और यह दृष्टिकोण उन्हें सिर्फ कांग्रेस पार्टी दे सकती है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम नफरत नहीं फैलाते हैं। हम लोगों को जोड़ने का काम करते हैं। हम युवाओं के जोश और शक्ति के साथ एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं।’’
रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं: कांग्रेस नेता राहुल गांधी https://t.co/kkLCrHRiN0 pic.twitter.com/gNNO0SvNR3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की परिस्थिति पैदा होने पर उनकी पार्टी इस पर विचार करेगी। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि अगर ऐसी किसी गठबंधन सरकार में कांग्रेस शामिल होगी तो उसकी एक शर्त युवाओं और महिलाओं से जुड़े अपने एजेंडे को लागू कराने की होगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘भर्ती विधान: युवा घोषणापत्र’ जारी करते हुए प्रियंका ने एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘भर्ती विधान को बनाने के लिए युवाओं से बात की गई। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। युवा योग्य हैं, लेकिन उन्हें नौकरियां नहीं मिलती। बड़ी बड़ी घोषणएं होती हैं, लेकिन यह नहीं बताया जाता कि रोजगार कैसे दिए जाएंगे।’’
उन्होंने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया को दुरुस्त किया जाएगा, आरक्षण संबंधी ‘घोटाले’ को रोकने का कड़ा प्रावधान होगा और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ के चुनावों को बहाल किया जाएगा।
इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हर ज़िले में युवाओं से बात कर उनकी बड़ी समस्याओं को समझा। उन्हीं में से निकले हुए मुद्दे भर्ती विधान में हैं। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा है क्योंकि प्रदेश में बड़ी समस्या भर्ती की है: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा pic.twitter.com/VVP7GQ0wJn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
उनसे सवाल किया गया कि क्या चुनाव के बाद जरूरत पड़ने पर कांग्रेस विपक्ष के गठबंधन में शामिल होगी? इसके जवाब में कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘अगर ऐसी परिस्थिति आती है तो इस बारे में विचार किया जाएगा। अगर ऐसी परिस्थिति आई तो हम यह चाहेंगे कि जो हमारा एजेंडा युवाओं और महिलाएं के लिए है वो पूरा हो। यह हमारी एक शर्त होगी।’’
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से चेहरे के सवाल पर उन्होंने परोक्ष रूप से अपना हवाला देते हुए कहा, ‘‘क्या आपको कोई चेहरा नजर आ रहा है?’’ उन्होंने यह भी कहा कि उनके चुनाव लड़ने के बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है।
प्रियंका ने कहा, ‘‘अगर यह तय होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा।’’
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।
| Tweet![]() |