ईडी ने अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को किया गिरफ्तार
Last Updated 22 Dec 2021 05:10:29 AM IST
ईडी ने यूनिटेक के प्रवर्तकों अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है।
![]() ईडी ने अजय चंद्रा और संजय चंद्रा को किया गिरफ्तार |
ये दोनों भाई पहले मुंबई की जेल में थे। सोमवार शाम इनको दिल्ली की जेल में स्थानातंरित किया गया और सोमवार सुबह उनकी गिरफ्तारी की गई।
सूत्रों के अनुसार इन दोनों बंधुओं के राजधानी स्थित तिहाड़ जेल से कार्यालय संचालित करने की शिकायत पर दिल्ली से मुंबई स्थानातंरित किया गया है।
तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर चंद्रा बंधुओं को मदद करने का आरोप लगा था।
सूत्रों का कहना है कि चंद्रा बंधुओं को राजधानी में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की संभावना है जहां इन दोनों भाइयों को ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
| Tweet![]() |