नौसेना के बेड़े में शामिल हुई INS वेला
देश की नौसैन्य शक्ति में और बढ़ोतरी करते हुए भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी आईएनएस वेला को यहां बृहस्पतिवार को सेवा में शामिल किया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने इसे सभी प्रकार के पनडुब्बी अभियान करने में सक्षम एक ‘शक्तिशाली मंच’ बताया।
![]() नौसेना के बेड़े में शामिल हुई INS वेला |
भारतीय नौसेना को कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी ‘प्रोजेक्ट-75’ के तहत कुल छह पनडुब्बियों को सेवा में शामिल करना है।
आईएनएस वेला सेवा में शामिल की गई इस श्रेणी की चौथी पनडुब्बी है।
इससे पहले, नौसेना ने 21 नवम्बर को युद्धपोत आईएनएस विशाखापट्टनम को सेवा में शमिल किया था।
इस प्रकार नौसेना को एक सप्ताह में आईएनएस विशाखा-पट्टनम के बाद आईएनएस वेला के रूप में दो ‘उपलब्धियां’ हासिल हुई हैं।
नौसेना प्रमुख ने पनडुब्बी को सेवा में शामिल किए जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘प्रोजेक्ट 75’ आगामी वर्षों में पानी के नीचे के क्षेत्र में भारतीय नौसेना की युद्धक क्षमता में बदलाव लाएगा।
सिंह ने कहा, आईएनएस वेला सभी प्रकार के पनडुब्बी अभियानों को करने में सक्षम एक शक्तिशाली मंच है।
| Tweet![]() |